'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

IANS | July 20, 2026 12:06 PM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री सोनाली नाइक लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' में रेणुका की भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसे इससे पहले अभिनेत्री राधिका विद्यासागर ने निभाया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि उन्हें इस किरदार को निभाने का दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन वह इसे एक चुनौती के रूप में ले रही हैं और अपनी पूरी कोशिश करेंगी।

नसीरुद्दीन शाह के जन्मदिन पर बेटे विवान शाह ने शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, बोले- 'हैप्पी बर्थडे बाबा'

IANS | July 20, 2026 11:50 AM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह दशकों से अपनी दमदार अदाकारी और बेहतरीन फिल्मों के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। सोमवार को वह अपना 76वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनके बेटे और अभिनेता विवान शाह की पोस्ट ने खींचा।

कुशाल टंडन की टिप्पणी पर जैद दरबार ने गौहर खान से मांगी माफी, अभिनेत्री बोलीं- 'गंदे खेल का हिस्सा मत बनो'

IANS | July 20, 2026 11:37 AM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जैद दरबार इन दिनों रियलिटी शो 'अलायंस' को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार चर्चा उनकी गेम स्ट्रैटेजी की नहीं, बल्कि शो में अभिनेता कुशाल टंडन की एक टिप्पणी पर हंसने और बाद में उसी मामले में अपनी पत्नी गौहर खान से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने को लेकर हो रही है।

वर्ल्ड चैंपियन बनने के साथ मालामाल हुआ स्पेन, अर्जेंटीना पर भी हुई पैसों की बारिश

IANS | July 20, 2026 11:31 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। स्पेन ने इस जीत के साथ ही दूसरी बार विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद स्पेन पर जमकर पैसों की बरसात हुई है।

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

IANS | July 20, 2026 11:20 AM

मुंबई, 20 जुलाई (आईएएनएस)। नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में हर नए टास्क के साथ रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं और कई कंटेस्टेंट खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब इसी बीच कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री लांघने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर राम कपूर ने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उन्हें साफ शब्दों में मना कर देंगी और कहेंगी कि 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते।'

'टीम में ऐसी कोई चर्चा नहीं है', रोहित के संन्यास की अफवाहों को कप्तान गिल ने किया खारिज

IANS | July 20, 2026 11:15 AM

लंदन, 20 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही तमाम तरह की अटकलों को खारिज किया है। कई रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि लॉर्ड्स में तीसरे वनडे के बाद रोहित इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना बना रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- 'जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती'

IANS | July 20, 2026 11:06 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले कहा कि हां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती है। अगर तर्क मजबूत हैं और तर्क मजबूत हैं तो शांत चित्त से भी अपनी आवाज को बुलंद बनाया जा सकता है।

सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं, इन पैक्ड फूड्स में भी छिपी होती है चीनी

IANS | July 20, 2026 10:52 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। जब भी चीनी (शुगर) की बात होती है, तो सबसे पहले मिठाई, केक, चॉकलेट, आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक का ख्याल आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चीनी सिर्फ मीठी चीजों में ही नहीं होती? कई ऐसे पैक्ड और रोजमर्रा के खाद्य पदार्थ हैं, जिनका स्वाद मीठा भी नहीं लगता, फिर भी उनमें अच्छी-खासी मात्रा में ऐडेड शुगर होता है।

'56 साल का नौजवान नहीं, 28 साल का युवा देश को आगे बढ़ा रहा ', मॉनसून सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

IANS | July 20, 2026 10:49 AM

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। मानसून सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक महीने में भारत को हासिल हुई उपलब्धियों की बात की है। संसद के बाहर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं, इस प्रकार की सिद्धियों का सिलसिला चला है। इस दौरान, पीएम मोदी ने इशारों में राहुल गांधी पर भी तंज कसा।

जॉर्डन, कुवैत, बहरीन ने ईरान के नए हमलों की दी जानकारी, तनाव कम करने की उठाई मांग

IANS | July 20, 2026 10:33 AM

काहिरा, 20 जुलाई (आईएएनएस)। ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन पर नए हमले किए हैं। अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुए इस हमले की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में फिर से तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। तीनों देश तनाव कम करने की मांग कर रहे हैं।