अमेरिका में अंशुल कुंचा की हत्या मामले में बहन ने विदेश मंत्रालय से लगाई गुहार, शव जल्द से जल्द भारत लाने की अपील की

IANS | June 7, 2026 9:34 PM

हैदराबाद, 7 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में तेलंगाना के युवक अंशुल कुंचा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अंशुल कुंचा की बहन तन्वी ने मीडिया से बातचीत के दौरान भारत के विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का शव जल्द से जल्द भारत लाया जाए और परिवार को सौंप दिया जाए।

पीओके में तनावपूर्ण हालात बरकरार, ब्रिटेन के सांसद ने विदेश सचिव यवेट कूपर को पत्र लिखकर जताई चिंता

IANS | June 7, 2026 7:46 PM

लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओके) में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ऐसे में ब्रिटेन के सांसद इमरान हुसैन ने विदेश सचिव यवेट कूपर को पत्र लिखकर पीओके में मौजूदा हालात को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है।

वायु प्रदूषण से याददाश्त होती है कमजोर, 10 साल की उम्र बढ़ने जितना नुकसान: स्टडी में खुलासा

IANS | June 7, 2026 5:45 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। वायु प्रदूषण का असर हमारे दिल पर ही नहीं बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है। ऐसा कि याददाश्त कमजोर हो सकती है और सोचने-समझने की क्षमता भी घट जाती है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से इंसान की याददाश्त और कॉग्निटिव क्षमताओं पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, इसका असर लगभग 10 वर्ष की प्राकृतिक उम्र बढ़ने के बराबर हो सकता है।

एस जयशंकर से मिले सुगिओनो, भारत-इंडोनेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

IANS | June 7, 2026 4:32 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। भारत और इंडोनेशिया ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। रविवार को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगिओनो ने 8वीं भारत–इंडोनेशिया संयुक्त आयोग बैठक की सह-अध्यक्षता की।

'यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड' से सम्मानित हुईं मेजर अभिलाषा बराक, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | June 7, 2026 2:48 PM

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को 'संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड' मिलने पर बधाई दी और उनकी 'उत्कृष्ट सेवा' की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय युवाओं, खासकर उन लड़कियों के लिए प्रेरणा है जो समाज और देश की सेवा करना चाहती हैं।

जीपीएस पर हमला अर्थव्यवस्था को कर सकता है प्रभावित, अमेरिकी लॉमेकर्स ने दी चेतावनी

IANS | June 7, 2026 8:56 AM

वॉशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी लॉमेकर्स ने इस सप्ताह चेतावनी दी कि यदि ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) पर सफल हमला होता है, तो इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा (हाउस) की एक समिति में चीन और रूस से बढ़ते खतरों पर चर्चा हुई और जीपीएस के बैकअप के तौर पर इस्तेमाल की जा सकने वाली तकनीकों पर विचार किया गया।

पीएम मोदी का दिया हीरा रखना चाहती थीं जिल बाइडेन, लेकिन इस वजह से अमेरिकी सरकार को लौटाना पड़ा

IANS | June 7, 2026 8:16 AM

वाशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन ने कहा है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उपहार में दिए गए हीरे को अपने पास रखना चाहती थीं, लेकिन उसकी अधिक कीमत के कारण उन्होंने उसे संघीय सरकार को लौटा दिया।

ट्रंप प्रशासन के एआई सलाहकार श्रीराम कृष्णन का इस्तीफा, अब एआई की बड़ी चुनौतियों पर करेंगे काम

IANS | June 7, 2026 7:32 AM

वॉशिंगटन, 7 जून (आईएएनएस)। ट्रंप प्रशासन में सबसे चर्चित भारतीय-अमेरिकी टेक्नोलॉजी सलाहकारों में से एक श्रीराम कृष्णन व्हाइट हाउस में अपनी भूमिका छोड़ने वाले हैं। पिछले 18 महीनों से वह प्रशासन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

नेपाल के विदेश मंत्री खनल ने एनएसए डोभाल से की मुलाकात, ऊर्जा और पर्यटन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

IANS | June 6, 2026 8:05 PM

नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनल तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे हुए हैं। इस मौके पर विदेश मंत्री खनल ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने कनेक्टिविटी, ऊर्जा और पर्यटन जैसे क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। वहीं, खनल भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात करने वाले हैं।