होटल स्टाफ की फरमाइश पर पुतिन का सादगी भरा अंदाज, मुस्कुराकर दिया फोटो के लिए पोज

IANS | December 5, 2025 10:25 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली के जिस होटल में वे ठहरे हुए थे, उन्होंने वहां के कई स्टाफ सदस्यों के साथ तस्वीर खिंचवाई। रूसी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, होटल कर्मियों ने राष्ट्रपति पुतिन से फोटो का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया।

रूस में बढ़ा योग का प्रभाव, प्राणायाम बन रहे दैनिक जीवन का हिस्सा

IANS | December 5, 2025 9:08 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत का सदियों पुराना उपहार है 'योगासन'। भारत की योग पद्धति को मित्र राष्ट्र रूस भी अपना रहा है। रूसी लोग हठ योग के साथ प्राणायाम-ध्यान को अपनी व्यस्त जीवनशैली में ढाल रहे हैं। पीठ दर्द, तनाव, अनिद्रा जैसी समस्याओं से राहत मिल रही है। योग उनकी दिनचर्या का अभिन्न अंग बन चुका है।

दोस्त पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता की भेंट, 'द मोदी स्टोरी' ने दिखाई पीएम मोदी के भारतीय साहित्य और अध्यात्म से जुड़ी झलक

IANS | December 5, 2025 8:21 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भरोसेमंद दोस्त राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया और उनको रूसी भाषा में अनुवादित श्रीमद्भगवद्गीता की एक प्रति भेंट की। श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरणा देती हैं।

‘रिफॉर्म, परफॉर्म, ट्रांसफॉर्म पर काम जारी,’ भारत-रूस बिजनेस फोरम में बोले प्रधानमंत्री मोदी

IANS | December 5, 2025 6:03 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत-रूस के बीच फ्री ट्रेड पर बातचीत हुई है। साथ ही, राष्ट्रपति पुतिन और मैंने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है।

बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बिना रुकावट ईंधन शिपमेंट जारी रहेगा : राष्ट्रपति पुतिन

IANS | December 5, 2025 4:10 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत दौरे पर पहुंचे हुए हैं। अपनी यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रेड समेत अन्य मुद्दों पर वार्ता की। इस दौरान भारत और रूस के बीच कई समझौते हुए हैं। बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने प्रेस को संबोधित किया। वहीं रूसी नेता ने भारत को न्यूक्लियर रिएक्टर टेक्नोलॉजी का ऑफर भी दिया है।

भारत-रूस की दोस्ती 'ध्रुवतारे' जैसी, आतंकवाद के खिलाफ दोनों देश एकजुट' : पीएम मोदी

IANS | December 5, 2025 3:31 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद साझा बयान में कहा कि भारत और रूस की मित्रता एक ध्रुवतारे की तरह है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ भारत और रूस एकजुट है।

भृंगराज से त्रिफला तक, भारतीय आयुर्वेद ने रूस में बनाई मजबूत जगह

IANS | December 5, 2025 2:49 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और रूस की मित्रता काफी पुरानी है। एक-दूसरे की संस्कृति को सम्मान देने के साथ ही हर क्षेत्र में दोनों देश रूचि लेते हैं। बात आयुर्वेद की हो तो मित्र राष्ट्र इसमें भी पीछे नहीं। भृंगराज, त्रिफला से लेकर अन्य औषधियों समेत भारतीय आयुर्वेद ने रूस में खास जगह बनाई है।

यूक्रेन के संकट पर पीएम मोदी ने रखा देश का पक्ष, बोले- 'भारत न्यूट्रल नहीं है, हम शांति का समर्थन करते हैं'

IANS | December 5, 2025 1:25 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंचे और वहां पर अपनी द्विपक्षीय वार्ता शुरू की। बैठक को पीएम मोदी ने संबोधित किया और भारत-रूस संबंधों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को लेकर अपना पक्ष साफ शब्दों में रखा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत का पक्ष बिल्कुल साफ है कि हम शांति के साथ हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

IANS | December 5, 2025 12:56 PM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। इसके बाद वह राजघाट पहुंचे। राजघाट में पुतिन ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजघाट से फिर वह सीधा हैदराबाद हाउस पहुंचे, जहां भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति ने वार्ता शुरू कर दी है।

राष्ट्रपति भवन पहुंचे रूसी प्रेसिडेंट पुतिन, गार्ड ऑफ ऑनर से किया गया सम्मानित

IANS | December 5, 2025 11:56 AM

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने दो दिवसीय दौरे के लिए भारत में हैं। पुतिन के दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पुतिन पीएम मोदी के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रूसी राष्ट्रपति पुतिन राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया।