पाकिस्तान में दमनकारी कार्रवाई का शोर अमेरिका तक पहुंचा, 42 अमेरिकी सांसदों ने रुबियो को लिखी चिट्ठी
वॉशिंगटन, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में हो रहे दमनकारी अभियानों का शोर अमेरिका तक पहुंच रहा है। इस सिलसिले में भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस सदस्य महिला प्रमिला जयपाल और कांग्रेस सदस्य ग्रेग कैसर के नेतृत्व में करीब 42 टॉप अमेरिकन सांसदों ने अमेरिकी मंत्री मार्को रुबियो से पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने का आग्रह किया है।