कैलिफोर्निया के तियानमेन स्मारक संग्रहालय पर हमले में चीन का हाथ होने का शक, अमेरिकी लॉ मेकर्स ने उठाई जांच की मांग
वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के दो वरिष्ठ रिपब्लिकन लॉ मेकर्स ने कैलिफोर्निया स्थित 'जून फोर्थ मैसेकर मेमोरियल म्यूजियम' में हुई तोड़फोड़ के मामले में चीन की संभावित भूमिका की जांच कराने की मांग की। उनका कहना है कि यह सिर्फ सामान्य तोड़फोड़ का मामला नहीं हो सकता, बल्कि इसके पीछे चीन या चीन समर्थित लोगों का हाथ होने की भी आशंका है।