भारत-स्लोवाकिया रक्षा क्षेत्र में व्यापक समझौते को लेकर कर रहे चर्चा : भारतीय राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव

IANS | June 13, 2026 9:33 PM

ब्रातिस्लावा, 13 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर स्लोवाकिया जाएंगे। भारत के किसी प्रधानमंत्री का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। इस मौके पर स्लोवाकिया में भारत की राजदूत अपूर्वा श्रीवास्तव ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया जा रहा है। दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को लेकर व्यापक समझौते पर चर्चा हो रही है।

भारत-केन्या आर्थिक साझेदारी मजबूत, व्यापार और निवेश बढ़ाने की अपार संभावनाएं: भारतीय उच्चायुक्त

IANS | June 13, 2026 7:05 PM

नैरोबी, 13 जून (आईएएनएस)। केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने शनिवार को एल्डोरेट में आयोजित एक व्यावसायिक कार्यक्रम के दौरान भारत और केन्या के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी तथा भविष्य में इसके और विस्तार की अपार संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

IANS | June 13, 2026 5:21 PM

टोक्यो, 13 जून (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने जा रही हैं। इसके साथ ही वह ब्रिटेन और इटली की यात्रा भी करेंगी। यूरोप के लिए रवाना होने से पहले पीएम ताकाइची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

भारत इनोवेट्स 2026: भारतीय नवाचार को सिलिकॉन वैली में मिला बड़ा सम्मान, स्टार्टअप्स और एआई ने बढ़ाई वैश्विक पहचान (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | June 13, 2026 4:46 PM

वॉशिंगटन, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को पिछले पांच वर्षों में सिलिकॉन वैली में "जबरदस्त सम्मान" मिला है। यह बदलाव स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित उद्यमों और वैश्विक निवेश में तेजी के कारण संभव हुआ है। उद्यमी और निवेशक शशि त्रिपाठी ने फ्रांस में आयोजित होने वाले 'भारत इनोवेट्स 2026' शिखर सम्मेलन से पहले न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत में यह जानकारी दी।

पीएम का यूरोप दौरा: बोले, 'फ्रांस-स्लोवाकिया से आपसी हित के वैश्विक मुद्दों पर करेंगे चर्चा'

IANS | June 13, 2026 3:58 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे को भविष्योन्मुखी बताया है। रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक बयान में इस दौरे की अहमियत और तय कार्यक्रमों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों और स्लोवाक गणराज्य के प्रधानमंत्री महामहिम रॉबर्ट फीको के आमंत्रण पर वो 13-18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया का दौरा कर रहे हैं।

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

IANS | June 13, 2026 12:51 PM

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।

भारत और केन्या ने अलग-अलग क्षेत्रों में साझेदारी और निवेश पर की चर्चा

IANS | June 13, 2026 12:01 AM

नैरोबी, 13 जून (आईएएनएस)। केन्या में भारत के उच्चायुक्त डॉ. आदर्श स्वैका ने केन्या के एल्डोरेट शहर (उवासिन गिशु प्रांत) का दौरा किया। इस दौरान भारतीय राजदूत स्वैका ने उवासिन गिशु प्रांत के गवर्नर डॉ. जोनाथन बी चेलिलिम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने भारत और केन्या के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के मौकों पर चर्चा की।

अमेरिका-ईरान डील को लेकर 'फेक मीडिया रिपोर्ट' पर भड़के वेंस, बोले- लोग झूठे पोस्ट पर कर रहे भरोसा

IANS | June 12, 2026 11:59 PM

वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पुष्टि की है कि इस्लामाबाद एमओयू अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस बीच, अमेरिका और ईरान डील को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने नाराजगी जाहिर की है।

ट्रंप ने ईरान पर लगाया फेक न्यूज फैलाने का आरोप, भारतीय नाविकों की मौत के लिए तेहरान को ठहराया जिम्मेदार

IANS | June 12, 2026 11:26 PM

वाशिंगटन, 12 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ईरान के साथ अच्छी नीयत के साथ समझौता करना नामुमकिन है। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने ओमान तट के पास अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया।

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी 'भारत इनोवेट्स 2026' का करेंगे उद्घाटन, राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी रहेंगे मौजूद

IANS | June 12, 2026 8:39 PM

नई दिल्ली, 12 जून (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर 14 जून को पैलेस डेस एक्सपोजिशंस डी नीस में 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन करेंगे।