अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर एक्शन तेज, आईसीई ने हिरासत में लिए लोगों का डेटा किया जारी
नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप सरकार लगातार कठोर कार्रवाई कर रही है। इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (आईसीई) ने रविवार को एक डेटा जारी किया। इस डेटा के अनुसार आईसीई ने रिकॉर्ड 65,000 प्रवासियों को कस्टडी में रखा है। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।