एशिया कप : भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाक कप्तान की टीम से अपील, 'मिडिल ओवर्स पर दें ध्यान'

IANS | September 18, 2025 11:56 AM

दुबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने 21 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले एशिया कप सुपर फोर मुकाबले से पहले अपनी टीम से मिडिल ओवर में बल्लेबाजी को और मजबूत करने की अपील की है। उनका यह बयान यूएई के खिलाफ 41 रनों की जीत के बाद आया है।

भारत ने चिली को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं, जयशंकर बोले- मैत्रीपूर्ण संबंध मजबूत होते रहें

IANS | September 18, 2025 11:14 AM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। चिली गणराज्य अपना 215वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर भारत की तरफ से भी चिली की सरकार और जनता को बधाई और शुभकामनाएं दी गई हैं। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मैत्रीपूर्ण संबंधों के और प्रगाढ़ होने की उम्मीद जताई।

नेपाल के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, अकील होसेन पहली बार करेंगे कप्तानी

IANS | September 18, 2025 11:09 AM

बारबाडोस, 18 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज ने नेपाल के खिलाफ इस महीने के आखिर में शारजाह में होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इसमें पांच ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

'लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद को अफगान क्षेत्र का उपयोग न करने दें', अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भारत की अपील

IANS | September 18, 2025 10:59 AM

संयुक्त राष्ट्र, 18 सितंबर (आईएएनएस)। भारत ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और अन्य आतंकवादी संगठन अफगानिस्तान की धरती का दुरुपयोग न कर सकें।

सऊदी अरब-पाकिस्तान के रक्षा समझौते पर भारत का बयान, 'राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध',

IANS | September 18, 2025 9:56 AM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर की खबर सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की हालिया रियाद यात्रा के दौरान इस समझौते पर औपचारिक मुहर लगी, जिस पर सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाक प्रधानमंत्री ने हस्ताक्षर किए।

ट्रंप ने 'एंटीफा' को आतंकवादी संगठन घोषित किया, क्या है इस संगठन की सच्चाई?

IANS | September 18, 2025 9:44 AM

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने करीबी सहयोगी और दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क की हत्या के बाद बड़ा कदम उठाया है। डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वे वामपंथी ग्रुप 'एंटीफा' को 'एक प्रमुख आतंकवादी संगठन' घोषित कर रहे हैं। इसके साथ ही, डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी कि इसे वित्तपोषित करने वालों की 'कानूनी मानकों और प्रक्रियाओं के अनुसार' जांच की जाएगी।

अमेरिका : फायरिंग में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत, दो घायल, संदिग्ध भी ढेर

IANS | September 18, 2025 8:32 AM

पेन्सिल्वेनिया, 18 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के पेन्सिल्वेनिया के कोडोरस टाउनशिप में गोलीबारी की घटना में तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

IANS | September 17, 2025 7:13 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस) । भारत में मिस्र के राजदूत कामेल जायद गलाल ने बुधवार को पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम कामना करते हैं कि वे कई वर्षों तक भारत का नेतृत्व करते रहें।

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं, बोलीं- उनका दृढ़ संकल्प प्रेरणा का स्रोत

IANS | September 17, 2025 1:25 PM

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने बधाई देते हुए दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी जताई।

बांग्लादेशी प्रवासियों ने लंदन में मुहम्मद युनूस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

IANS | September 17, 2025 12:53 PM

लंदन, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की मुहम्मद यूनुस सरकार के खिलाफ विदेशी धरती पर विरोध बढ़ता जा रहा है। इस बार यूनाइटेड किंगडम में बांग्लादेशी प्रवासियों के 2,000 से अधिक सदस्यों ने लंदन के ट्राफलगर स्क्वायर में एक प्रदर्शन किया।