नेपाल की राह आसान नहीं : अंतरिम सरकार का गठन और संविधान, देश के लिए सभी पक्षों का मिलेगा 'मन'?

IANS | September 12, 2025 8:51 AM

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन पर अनिश्चितता जारी है। देश में राजनीतिक उथल-पुथल है और कई इलाकों से अभी भी हिंसा से जुड़ी खबरें आ रही हैं। करीब 70 घंटे हो गए हैं और स्थिति दो कदम आगे और तीन कदम पीछे जैसी है। कहने का मतलब है कि कार्यवाहक सरकार के गठन पर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल जेल की सजा, तख्तापलट की कोशिश का दोषी पाया गया

IANS | September 12, 2025 8:39 AM

ब्रासीलिया, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 27 साल और तीन महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। सुप्रीम कोर्ट के 5 में से 4 जजों ने उन्हें देश में तख्तापलट की कोशिश का दोषी माना। इसके बाद कोर्ट ने जेयर बोल्सोनारो को जेल की सजा सुनाई।

'देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है', कांग्रेस सदस्य ने चार्ली किर्क की हत्या की निंदा की

IANS | September 12, 2025 8:35 AM

वाशिंगटन, 12 सितंबर (आईएएनएस)। यूटा के एक विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान रूढ़िवादी विचारक और कार्यकर्ता चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या के एक दिन बाद, अमेरिकी कांग्रेस सदस्य डेबोरा रॉस ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमारे देश में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है।

अबू धाबी के बीएपीएस हिंदू मंदिर में मंत्रमुग्ध हुए धर्मेंद्र प्रधान, बताया असंभव चमत्कार

IANS | September 11, 2025 6:05 PM

अबू धाबी, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अबू धाबी स्थित बीएपीएस हिंदू मंदिर के दौरे पर इसकी सुंदरता, रचनात्मकता और समावेशिता से अभिभूत हो गए।

ट्रेड डील को लेकर भारत और अमेरिका के बीच बातचीत सही ट्रैक पर, पहला चरण नवंबर तक हो सकता है फाइनल : पीयूष गोयल

IANS | September 11, 2025 4:38 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का पहला चरण नवंबर तक फाइनल हो सकता है।

भारत और मॉरीशस दो अलग राष्ट्र, मगर सपने और नियति एक : पीएम नरेंद्र मोदी

IANS | September 11, 2025 1:29 PM

वाराणसी, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत और मॉरीशस सिर्फ पार्टनर नहीं, बल्कि एक परिवार हैं। ये दो अलग-अलग राष्ट्र हैं, लेकिन हमारे सपने और नियति एक हैं। पीएम मोदी वाराणसी में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

नेपाल से पहले इन एशियाई देशों में जाग चुकी है जेन-जी, प्रदर्शनों से उभरी नई राजनीतिक संस्कृति

IANS | September 11, 2025 1:27 PM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के बाद भड़की जेन-जी ने सड़कों पर उतरकर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को सत्ता की कुर्सी से उतरने पर मजबूर कर दिया। काठमांडू में हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शन में युवाओं की मौत और सैकड़ों लोगों के घायल होने से भड़के भारी जनाक्रोश के बीच नेपाल के प्रधानमंत्री को पद से इस्तीफा देना पड़ा।

वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

IANS | September 11, 2025 1:02 PM

वाराणसी, 11 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मॉरीशस के समकक्ष नवीनचंद्र रामगुलाम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

नेपाल में नई पीढ़ी के नेतृत्व की मांग, 'हमें भी पीएम मोदी जैसा नेता चाहिए'

IANS | September 11, 2025 12:09 PM

काठमांडू, 11 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में राजनीतिक उथल-पुथल और जन आंदोलन के बीच अंतरिम सरकार पर विचार-विमर्श होने लगा है। इसमें अहम यह है कि नेपाल में लोगों के बीच भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी जैसे चेहरे की मांग उठ रही है। कई नागरिकों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेतृत्व की तुलना करते हुए नेपाल में भी समान दृष्टिकोण वाले नेता की जरूरत पर जोर दिया है।

'किसी भी ऑफर से दूर रहें', भारत ने नागरिकों को रूसी सेना में शामिल न होने की सलाह दी

IANS | September 11, 2025 10:14 AM

नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की भर्ती के संबंध में हालिया खबरों पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि भारत सरकार ने पिछले एक साल में कई बार इस तरह की भर्तियों से जुड़े जोखिमों और खतरों को रेखांकित किया है और भारतीय नागरिकों को इसके प्रति सावधान रहने की सलाह दी है।