नेपाल में मची उथल-पुथल के बीच काठमांडू के मेयर पर क्यों टिकी हैं उम्मीद भरी निगाहें?

IANS | September 9, 2025 2:20 PM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ सोमवार को काठमांडू में हुई हिंसक झड़प के बाद प्रधानमंत्री केपी ओली के खिलाफ विरोध के सुर फूटने लगे हैं। दूसरी ओर जेन-जी काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह की ओर आस भरी निगाहों से देख रही है। आखिर इसकी वजह क्या है?

वाराणसी: पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां तेज, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

IANS | September 9, 2025 1:05 PM

वाराणसी, 9 सितंबर (आईएएनएस)। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस लाइन मैदान में सेना के तीन हेलीकॉप्टरों ने टच एंड गो रिहर्सल कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास किया। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए लगातार सतर्क हैं।

नेपाल प्रदर्शन : गृह मंत्री के बाद कृषि मंत्री का इस्तीफा, प्रदर्शन के कारण काठमांडू में फिर से कर्फ्यू

IANS | September 9, 2025 12:19 PM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन के विरोध में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच सरकार पर संकट गहरा रहा है। मंगलवार को प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मंत्रिमंडल के एक अन्य मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया।

नेपाल : प्रदर्शनकारी युवाओं के साथ पुलिस के रवैये से आक्रोशित लोग, बोले- जितनी निंदा करें, कम है

IANS | September 9, 2025 10:26 AM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में बड़ी संख्या में युवाओं ने सरकार की ओर से सोशल मीडिया पर लगाए बैन का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने युवाओं के विरोध प्रदर्शन को दबाने के लिए हिंसा का प्रयोग किया। इसमें कई युवा घायल हो गए, जो अभी अस्पताल में इलाजरत हैं।

नेपाल : चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, हर गतिविधि पर पैनी नजर, दुकानें बंद, सड़कें वीरान

IANS | September 9, 2025 9:59 AM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोशल मीडिया पर बैन के खिलाफ ‘जेन-जी’ के विरोध-प्रदर्शन के बाद मंगलवार को पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

नेपाल ही नहीं, इन देशों में भी प्रदर्शनकारियों ने मचाया था संसद में उत्पात

IANS | September 9, 2025 9:45 AM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जी के नेतृत्व वाले प्रदर्शन ने सोमवार को बड़ा रूप ले लिया। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में हुए इस विरोध-प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हुए। स्थिति उस समय नियंत्रण से बाहर हो गई, जब प्रदर्शनकारी नेपाल की संसद भवन के भीतर घुस गए।

नेपाल में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, कई देशों के दूतावासों ने जारी किया संयुक्त बयान

IANS | September 9, 2025 9:08 AM

काठमांडू, 9 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू और देश के अन्य शहरों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगे प्रतिबंध के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर कई देशों के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी किया है।

ट्रंप ने एपस्टीन को लिखा था पत्र? डेमोक्रेट्स ने जारी किया कथित नोट, व्हाइट हाउस का इनकार

IANS | September 9, 2025 8:29 AM

वाशिंगटन, 9 सितंबर (आईएएनएस)। जेफरी एपस्टीन एस्टेट ने कांग्रेस को 2003 की एक बर्थडे बुक दी थी, जिसमें एक महिला का 'अश्लील चित्र' और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्ताक्षर वाला एक कथित नोट था।

सोशल मीडिया बैन से नेपाल में नाराज जेनजी, पीएम बोले, 'कानून का अनादर स्वीकार नहीं'

IANS | September 8, 2025 3:09 PM

काठमांडू, 8 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत कई सोशल मीडिया साइट्स पर प्रतिबंध लगाने के बाद जेनरेशन जी (18 से 30 साल) के हजारों युवा सोमवार को राजधानी काठमांडू की सड़कों पर उतर आए। प्रतिबंध के विरोध में युवाओं ने न्यू बानेश्वर स्थित संसद भवन परिसर में घुसने की कोशिश की।

शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के बाद जापान के पूर्व विदेश मंत्री मोटेगी एलडीपी नेतृत्व की दौड़ में शामिल

IANS | September 8, 2025 12:36 PM

टोक्यो, 8 सितंबर (आईएएनएस)। जापान के पूर्व विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के इस्तीफे के फैसले के बाद सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष चुनाव में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।