वीडियो ऑफ द डे : रूस ने शेयर किया पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात का खास वीडियो

IANS | September 1, 2025 11:37 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले एक साथ मुलाकात की। रूस के विदेश मंत्रालय ने इस मुलाकात का वीडियो शेयर किया और इसे 'वीडियो ऑफ द डे' बताया।

एससीओ शिखर सम्मेलन : सदस्य देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- दोहरे मापदंड अस्वीकार्य

IANS | September 1, 2025 11:11 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों के दोषियों, आयोजकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

'क्षेत्रीय शांति के लिए आतंकवाद सबसे बड़ा खतरा', पीएम मोदी ने एससीओ बैठक में किया पहलगाम हमले का जिक्र

IANS | September 1, 2025 10:21 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में आतंकवाद को क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का दंश झेल रहा है और पहलगाम हमला मानवता पर हमला है।

भारत की सोच और नीति 'सिक्यूरिटी, कनेक्टिविटी और ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित : पीएम मोदी

IANS | September 1, 2025 10:13 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भारत की सोच और नीति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत की सोच और नीति 'एस - सिक्यूरिटी, सी- कनेक्टिविटी और ओ- ऑपर्च्युनिटी' पर आधारित है।

एससीओ शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी ने फोटो सेशन में हिस्सा लिया, शेयर की तस्वीर

IANS | September 1, 2025 9:39 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के फोटो सेशन में विश्व नेताओं के साथ हिस्सा लिया, जो क्षेत्रीय शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक क्षण रहा।

मतभेदों को दरकिनार कर साझा लक्ष्यों पर ध्यान देना जरूरी : चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

IANS | September 1, 2025 9:34 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सोमवार को तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की।

एससीओ शिखर सम्मेलन : प्रधानमंत्री मोदी की पुतिन और जिनपिंग के साथ अहम मुलाकात, शेयर किया फोटो

IANS | September 1, 2025 8:46 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ नजर आए।

टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 'खरबों डॉलर' आए : डोनाल्ड ट्रंप

IANS | September 1, 2025 8:02 AM

वाशिंगटन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि उनके टैरिफ से अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 'खरबों डॉलर' आए हैं। यह बयान उस समय आया है, जब एक संघीय अपील अदालत ने फैसला सुनाया था कि उन्होंने कांग्रेस की मंजूरी के बिना टैरिफ लगाकर अपने राष्ट्रपति पद के अधिकार का अतिक्रमण किया है।

भारतीय चावल निर्यातकों का प्रतिनिधिमंडल फिलीपींस जाएगा, खाद्य निर्यात बढ़ाने पर जोर

IANS | August 31, 2025 3:53 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय चावल निर्यातकों का एक प्रतिनिधिमंडल अगले महीने फिलीपींस का दौरा करेगा। फिलीपींस ने भारत से खाद्यान्न आयात नियमों में ढील दी है। इसका मकसद भारत से निर्यात को बढ़ावा देना है।

एससीओ समिट से पहले बोले पुतिन, 'सबसे बेहतर दौर में रूस-चीन संबंध, ब्रिक्स को मजबूत करने पर कर रहे काम'

IANS | August 31, 2025 3:39 PM

तिनयाजिन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन समिट से ठीक पहले एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चीन और रूस ब्रिक्स को मजबूत करने और दुनिया को ‘नए विकल्प’ प्रदान करने के लिए मिलजुलकर काम कर रहे हैं।