प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-जापान द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 5-पॉइंट रोडमैप किया पेश

IANS | August 29, 2025 1:30 PM

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत-जापान आर्थिक मंच में भाग लिया। शीर्ष उद्योग जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी पर प्रकाश डाला और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए पांच-पॉइंट रोडमैप पेश किया।

रफाल से कई मामलों में एडवांस है अमेरिकी फाइटर जेट एफ-16, फिर क्यों हो जाते हैं क्रैश?

IANS | August 29, 2025 1:28 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस )। पोलैंड के रेडोम शहर में गुरुवार को एअर शो के रिहर्सल के दौरान एक एफ-16 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट ने जान गंवा दी। प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने हादसे की पुष्टि की। एफ-16 लड़ाकू विमान 30-31 अगस्त तक होने वाले रेडोम एयर शो में अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने वाला था। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगल-इंजन जेट ने रेडोम एयरपोर्ट से स्थानीय समयानुसार लगभग 19:30 बजे उड़ान भरी थी। फाइटर जेट आसमान में कलाबाजी कर रहा था और अचानक जमीन से टकराने के बाद उसमें आग लग गई और रनवे पर ही फिसलता चला।

जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा मिलकर वैश्विक क्रांति का सूत्रपात कर सकती है : प्रधानमंत्री मोदी

IANS | August 29, 2025 12:33 PM

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। टैरिफ अनिश्चितताओं और वैश्विक व्यापार व्यवस्था के पुनर्गठन के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि जापान की तकनीक और भारत की प्रतिभा वैश्विक स्तर पर व्यापक तकनीकी क्रांति का नेतृत्व कर सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जापान फोरम में देश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता पर दिया जोर, कहा -दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं

IANS | August 29, 2025 11:58 AM

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आर्थिक मंच की बैठक में देश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता और तेज विकास का हवाला देते हुए मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में जापान के साथ साझेदारी की वकालत की।

प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से की मुलाकात, हाथ जोड़कर अभिवादन किया स्वीकार

IANS | August 29, 2025 9:44 AM

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की राजधानी टोक्यो के इंपीरियल होटल में भारतीय मूल के नागरिकों से मुलाकात की। लोगों में प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की खुशी और उत्साह साफ दिख रही थी।

टोक्यो: पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुए जापानी, बोले ‘भावनाओं को टूटी-फूटी हिंदी में व्यक्त करना मुश्किल’

IANS | August 29, 2025 9:07 AM

टोक्यो, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर शुक्रवार को प्रवासी भारतीयों और जापानी कलाकारों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी से मिलने की खुशी सबकी आंखों में दिखी। कुछ ने इसे अविस्मरणीय तो कुछ ने ख्वाब के सच होने जैसा बताया।

प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगी: सीबी जॉर्ज

IANS | August 28, 2025 1:09 PM

टोक्यो, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं। पीएम 29 और 30 अगस्त को जापान में रहेंगे और 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। जापान में भारत के राजदूत सीबी जॉर्ज ने कहा है कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

इंडिया-जापान के बीच 2 वर्षों में 13 अरब डॉलर के 170 से अधिक एमओयू साइन हुए

IANS | August 28, 2025 12:31 PM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर जाने वाले हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है।

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे जापान, वार्षिक शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

IANS | August 28, 2025 9:59 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान यात्रा पर गुरुवार को रवाना होंगे। इस दौरान वे भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करेगी, जो सभ्यतागत संबंधों और साझा हिंद-प्रशांत दृष्टिकोण पर आधारित है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी, जो रक्षा, व्यापार, निवेश और अवसंरचना जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देगी।

प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा से दोनों देशों के संबंधों को मिलेगी नई दिशा

IANS | August 28, 2025 9:39 AM

नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन का दौरा करेंगे। इस दौरान उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात होगी, जो दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा।