अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस : युवाओं को सलाम और उनकी चुनौतियों के समाधान का दिन

IANS | August 11, 2025 9:45 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। 'अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस' का जिक्र होता है तो सबसे पहला ख्याल युवाओं का आता है। यह दिन न केवल युवाओं की चुनौतियों और उपलब्धियों को उजागर करता है, बल्कि उनके रचनात्मक योगदान को वैश्विक मंच पर सम्मानित कर एक बेहतर विश्व के निर्माण को प्रेरित करता है। इसको मनाने का उद्देश्य युवा शक्ति को सशक्त बनाना और एक समावेशी, टिकाऊ और प्रगतिशील भविष्य का निर्माण करना है, जिससे समाज में बदलाव दिखाई दे सके।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच हुई बातचीत, यूक्रेन में शांति बहाली का समर्थन

IANS | August 11, 2025 7:26 PM

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से फोन पर बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी।

श्रीलंकाई सांसद ने अमेरिकी टैरिफ मुद्दे पर भारत का समर्थन किया, बताया- हमारा सच्चा सहयोगी

IANS | August 11, 2025 5:31 PM

कोलंबो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका के सांसद और जाने-माने अर्थशास्त्री हर्षा डी सिल्वा ने अमेरिकी टैरिफ को लेकर भारत के रुख का खुलकर समर्थन किया है। उन्होंने भारत के साहसिक रुख का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की हिम्मत पूरे एशिया को प्रेरित करती है।

एयर इंडिया का ऐलान, 1 सितंबर से दिल्ली-वॉशिंगटन डीसी के लिए उड़ान सेवाएं बंद

IANS | August 11, 2025 5:27 PM

गुरुग्राम, 11 अगस्त (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने सोमवार को घोषणा की है कि वह 1 सितंबर से दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी के बीच सीधी उड़ानें अस्थायी रूप से बंद कर रहा है। यह फैसला कुछ संचालन से जुड़ी वजहों के चलते लिया गया है ताकि एयर इंडिया अपने पूरे रूट नेटवर्क की विश्वसनीयता बनाए रख सके।

ट्रंप-पुतिन मुलाकात पर जेलेंस्की का स्पष्ट संदेश, 'हम रूस को तोहफे में नहीं देंगे जमीन'

IANS | August 9, 2025 6:22 PM

कीव, 9 अगस्त (आईएएनएस)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रस्तावित मीटिंग को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जाहिर की है। इसके साथ ही उन्होंने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर से बातचीत का भी खुलासा किया है।

अमेरिकी टैरिफ पर बोले जिम रोजर्स, एशिया और भारत में चल रही गतिविधियों की ट्रंप को कोई जानकारी नहीं

IANS | August 8, 2025 3:27 PM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने पर दिग्गज यूएस निवेशक जिम रोजर्स ने शुक्रवार को कहा कि ट्रंप को दुनिया की ज्यादा समझ नहीं हैं और वह निश्चित रूप से यह नहीं समझते हैं कि एशिया और विशेष रूप से भारत में क्या हो रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए 'अब्बा-डब्बा-जब्बा'

गंगेश ठाकुर | August 8, 2025 10:26 AM

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए 'अब्बा-डब्बा-जब्बा'

गंगेश ठाकुर | August 7, 2025 9:19 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।

ट्रंप के टैरिफ 'चौंकाने वाले', भारत की असली ताकत उसकी मजबूत अर्थव्यवस्था : लिसा कर्टिस (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | August 7, 2025 3:27 PM

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले कार्यकाल में डिप्टी-असिस्टेंट रह चुकीं, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ लिसा कर्टिस ने गुरुवार को भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के ट्रंप के फैसले को "चौंकाने वाला" बताया और भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी की एक बड़ी ताकत बताया।

वाराणसी में पीएम मोदी का स्वागत करने पहुंचे थे काशी के दुकानदार, कहा- बहुत खास था वह पल

IANS | August 6, 2025 7:35 PM

वाराणसी, 6 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को जब वाराणसी दौरे पर पहुंचे, तो एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने वालों में इस बार कोई बड़ा अधिकारी या नेता नहीं, बल्कि काशी के आम दुकानदार थे। ये वे लोग हैं, जो वर्षों से बनारस की परंपरा, स्वाद और सांस्कृतिक पहचान को जिंदा रखे हुए हैं।