इतिहास में 7 अगस्त : दुनिया को मिला पहला ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर, नाम 'हार्वर्ड मार्क-वन'
नई दिल्ली, 6 अगस्त (आईएएनएस)। 7 अगस्त की तारीख पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक है, जब दुनिया का पहला ऑटोमैटिक इलेक्ट्रॉनिक कैलकुलेटर 'हार्वर्ड मार्क-वन' पेश किया गया। इंटरनेशनल बिजनेस मशीन (आईबीएम) कंपनी ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला 'हार्वर्ड मार्क-वन' कैलकुलेटर विकसित किया।