गाजा में भुखमरी, ट्रंप बोले- तस्वीरें दर्दनाक, लेकिन 'वो' खाना हड़प रहे

IANS | July 28, 2025 9:57 AM

एडिनबर्ग, 28 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को गाजा पट्टी में मानवीय संकट और भुखमरी से संबंधित मौतों की खबरों पर अपनी राय पेश की। ट्रंप ने अफसोस जताया कि अमेरिका ने गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन (जीएचएफ) को कथित तौर पर 6 करोड़ डॉलर का दान दिया, लेकिन 'किसी अन्य देश ने कुछ नहीं दिया।'

किम जोंग-उन की बहन ने किया स्पष्ट, 'दक्षिण कोरिया से बातचीत में हमें कोई दिलचस्पी नहीं'

IANS | July 28, 2025 9:24 AM

सोल, 28 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की बहन किम यो-जोंग ने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया की किसी भी नीति या प्रस्ताव में रुचि नहीं रखता और न ही सोल के साथ किसी तरह की बातचीत के लिए तैयार है।

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते से वस्तुओं के अलावा सेवा निर्यात को भी मिलेगा बढ़ावा

IANS | July 27, 2025 5:01 PM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हाल ही में हस्ताक्षरित व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) भारत की सेवा निर्यात क्षमता को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। वर्तमान में भारत का यूके को सेवा निर्यात 19.8 अरब डॉलर का है। यह समझौता इसे और बढ़ाने का वादा करता है।

पाकिस्तान में पोलियो के तीन नए मामलों की पुष्टि, साल 2025 में कुल संख्या बढ़कर 17 हुई

IANS | July 27, 2025 2:42 PM

इस्लामाबाद, 27 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान में पोलियो के तीन नए मामले सामने आए हैं, जिससे साल 2025 में देश में कुल पोलियो मामलों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। इनमें से दो मामले खैबर पख्तूनख्वा और एक मामला सिंध प्रांत से दर्ज किया गया है।

थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष : ट्रंप ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से की फोन पर बात, युद्धविराम का किया दावा

IANS | July 27, 2025 12:24 AM

नई दिल्ली, 27 जुलाई (आईएएनएस)। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच बढ़े तनाव के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं से फोन पर बात की। उन्होंने दावा किया कि दोनों देश युद्धविराम के लिए सहमत हुए हैं और साथ ही अमेरिका के साथ व्यापार करना चाहते हैं।

दुनिया में पीएम मोदी का फिर से बजा डंका, सबसे लोकप्रिय नेता के तौर पर बरकरार

IANS | July 26, 2025 4:06 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराया है। बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के जुलाई के एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, पीएम मोदी को 75 प्रतिशत लोगों की ‘अप्रूवल रेटिंग’ प्राप्त हुई है, जो उन्हें दुनिया के अन्य सभी नेताओं से आगे खड़ा करती है।

अमेरिका के साथ व्यापार समझौता करने को लेकर भारत में काफी उत्साह : अरविंद पनगढ़िया

IANS | July 26, 2025 2:52 PM

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। 16वें वित्त आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने कहा है कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर भारत में काफी उत्सुकता और उत्साह है, जिससे भारतीय उद्योगों को एक बड़े निर्यात बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

मालदीव दौरा: पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति, पूर्व राष्ट्रपति और संसद अध्यक्ष से की मुलाकात

IANS | July 26, 2025 1:21 PM

माले, 26 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव दौरे के दूसरे दिन वहां के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है। पीएम मोदी शनिवार को मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मिले। इसके अलावा, उन्होंने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से भी मुलाकात की।

कंजर्वेटिव रब्बियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ की इजरायल से अपील, 'गाजा में जरूरतमंदों तक पहुंचने दे सहायता सामग्री'

IANS | July 26, 2025 8:48 AM

तेल अवीव, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कंजर्वेटिव रब्बियों के अंतर्राष्ट्रीय संघ, रब्बिनिकल असेंबली (आरए) ने इजरायल से अपील की है कि वह गाजा में "जरूरतमंदों तक मानवीय सहायता सामग्री पहुंचाना सुनिश्चित करे।"

'नरेंद्र मोदी जिंदाबाद' के नारों से गूंज उठा मालदीव, पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए उमड़ा जनसैलाब

IANS | July 25, 2025 8:54 PM

माले/नई दिल्ली, 25 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय मालदीव दौरे पर हैं। पीएम मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने शुक्रवार को माले में नवनिर्मित रक्षा मंत्रालय भवन, धोशिमेना भवन का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान भारत के पीएम मोदी जब माले में नवनिर्मित मालदीव रक्षा मंत्रालय के भवन का उद्घाटन करने पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां उपस्थित लोग पीएम मोदी के स्वागत में 'मोदी, मोदी' के नारे लगा रहे थे।