पीएम मोदी ने कम्युनिस्ट पार्टी सचिवालय में सचिव कै क्यू से की मुलाकात
तियानजिन, 31 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को सीसीपी यानि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सचिवालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के महासचिव कै क्यू से मुलाकात की। जो सत्ताधारी पार्टी की पोलित ब्यूरो स्थायी समिति के सदस्य हैं। इस दौरान दोनों ने भारत चीन सहयोग को मजबूत बनाने पर बातचीत की।