दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल, कई बैठकों में लेंगे हिस्सा

IANS | September 2, 2025 8:58 AM

नई दिल्ली, 2 सितंबर (आईएएनएस)। जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल मंगलवार सुबह भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के तहत बेंगलुरु पहुंच गए हैं। उनका यह दौरा भारत-जर्मनी संबंधों के बढ़ते रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है।

अमेरिका के प्रमुख विशेषज्ञ ने ट्रंप की भारत से जुड़ी रणनीति की आलोचना की

IANS | September 2, 2025 8:17 AM

वाशिंगटन, 2 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ और शिकागो विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर जॉन मियर्सहाइमर ने ट्रंप प्रशासन की 'भारत नीति' को एक 'भारी भूल' करार दिया है। उन्होंने कहा कि रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर सेकेंडरी टैरिफ लगाना काम नहीं करेगा।

अफगानिस्तान भूकंप : पीएम मोदी बोले, भारत हरसंभव सहायता करने के लिए तत्पर

IANS | September 1, 2025 3:28 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अफगानिस्तान में आए विनाशकारी भूकंप पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अफगानिस्तान के प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तत्पर है।

एससीओ शिखर सम्मेलन : पीएम मोदी का शांति, स्थिरता और कनेक्टिविटी पर जोर, विकास का रोडमैप किया साझा

IANS | September 1, 2025 2:10 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में एससीओ विकास रणनीति, वैश्विक शासन सुधार, आतंकवाद विरोधी उपाय, शांति और सुरक्षा, आर्थिक व वित्तीय सहयोग और सतत विकास जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

पीएम मोदी ने एससीओ समिट के सफल आयोजन के लिए चीनी राष्ट्रपति का जताया आभार

IANS | September 1, 2025 2:06 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जापान और चीन की सफल यात्रा पूरी करने के बाद तियानजिन से स्वदेश के लिए रवाना हो गए। जापान में पीएम मोदी ने 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लिया। इसके अलावा, उन्होंने चीन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) समिट में भी हिस्सा लिया।

अफगानिस्तान में भूकंप से 622 लोगों की मौत, एस. जयशंकर ने हरसंभव मदद का दिया आश्वासन

IANS | September 1, 2025 2:00 PM

काबुल, 1 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में 622 लोगों ने जान गंवा दी, जबकि 1,000 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई। अफगानिस्तान में आए भूकंप पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को गहरी चिंता जताई।

मुहम्मद यूनुस गुट ने बांग्लादेश को बनाया जीता-जागता नर्क : अवामी लीग

IANS | September 1, 2025 1:21 PM

ढाका, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश अवामी लीग ने सोमवार को देश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में से एक जातीय पार्टी (जापा) के कार्यालय पर हुए हमले, तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी की कड़ी निंदा की।

पुतिन संग बैठक में बोले पीएम मोदी, 'कठिन परिस्थितियों में भी भारत-रूस कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे हैं...'

IANS | September 1, 2025 1:15 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों का घनिष्ठ सहयोग विश्व में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण है।

एससीओ शिखर सम्मेलन : राष्ट्रपति जिनपिंग ने गिनाईं उपलब्धियां, चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का आह्वान

IANS | September 1, 2025 1:06 PM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के 25वें राष्ट्राध्यक्ष परिषद की बैठक में अपने भाषण के दौरान संगठन के 24 साल के सफर और भविष्य की दिशा पर प्रकाश डाला। उन्होंने 'शंघाई स्प्रिट' को रेखांकित करते हुए आपसी विश्वास, लाभ, समानता, परामर्श और विविध सभ्यताओं के सम्मान और साझा विकास के सिद्धांतों को दोहराया।

तियानजिन में पीएम मोदी-पुतिन की दोस्ताना मुलाकात, द्विपक्षीय बैठक के लिए एकसाथ कार में पहुंचे

IANS | September 1, 2025 11:50 AM

तियानजिन, 1 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के समापन के बाद द्विपक्षीय बैठक के लिए एक ही कार में सवार होकर मीटिंग में पहुंचे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी दी।