अमेरिका के डेनवर में स्कूल के भीतर गोलीबारी, तीन किशोर गंभीर रूप से घायल
वाशिंगटन, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के डेनवर इलाके में एक स्कूल में गोलीबारी से दहशत फैल गई। इस घटना में तीन किशोर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जेफरसन काउंटी शेरिफ कार्यालय की प्रवक्ता जैकी केली ने बताया कि डेनवर के उपनगरीय क्षेत्र में स्थित एवरग्रीन हाई स्कूल में यह घटना हुई।