नेपाल : तीन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ, ओम प्रकाश गृह मंत्री और रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री का जिम्मा
काठमांडू, 15 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाल में सोमवार को तीन नए कैबिनेट मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री, ओम प्रकाश अर्याल को गृह एवं कानून मंत्री और कुलमन घीसिंग को ऊर्जा, अवसंरचना एवं शहरी विकास मंत्री नियुक्त किया। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने शीतल निवास में आयोजित समारोह में तीनों मंत्रियों को शपथ दिलाई।