अनिद्रा से हैं परेशान? दिनचर्या में शामिल करें ये चार बातें, पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनिद्रा एक आम समस्या बन चुकी है। रातों की नींद हराम होने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता है। ऐसे में दिनचर्या में कुछ सरल बातों को शामिल कर गहरी और सुकून भरी नींद पाई जा सकती है।