आंखों की रोशनी बढ़ाता है ये आसन, तरीका भी आसान
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। काम का तनाव और अनियमित और भागदौड़ भरी दिनचर्या कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं की वजह बन सकते हैं। हालांकि, योग पद्धति के पास इन समस्याओं के समाधान के रूप में कई आसन हैं। इनमें से एक महत्वपूर्ण आसन का नाम है उष्ट्रासन, जिसका अभ्यास बेहद फायदेमंद होता है।