श्री कृष्ण जन्माष्टमी: ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

IANS | August 15, 2025 8:44 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदू धर्म का पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त, शनिवार को देशभर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। दृक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी।

पीएम मोदी ने 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस को बताया '140 करोड़ संकल्पों का महापर्व'

IANS | August 15, 2025 7:54 AM

नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। देश में आजादी का 79वां पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व है। पीएम मोदी ने शुक्रवार को लाल किले की प्राचीर से 12वीं बार ध्वजारोहण किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा मौजूद रहीं। ध्वजारोहण के साथ ही 1721 फील्ड बैटरी (सेरेमोनियल) की ओर से 21 तोपों की सलामी दी गई। इस सलामी के लिए पूरी तरह स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया। बैटरी की कमान मेजर पवन सिंह शेखावत के पास थी, जबकि नायब सूबेदार अनुतोष सरकार गन पोजिशन ऑफिसर की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

ऑफिस में बैठते हैं घंटों? तो केवल स्ट्रेचिंग नहीं, रीढ़ को मजबूत करने के लिए इस योगासन का करें अभ्यास

IANS | August 14, 2025 5:45 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आज की व्यस्त जीवनशैली में घंटों ऑफिस में बैठना आम बात है, लेकिन यह रीढ़ की हड्डियों और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसमें दर्द की शुरुआत भी आम सी बात लगती है, जो समय के साथ गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। ऐसे में कई योगासन हैं, जो इन समस्याओं से निजात दिलाने में सहायक हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम है अर्धचक्रासन।

मांसपेशियां होती हैं मजबूत तो भरपूर एनर्जी देता है त्रिकोणासन

IANS | August 14, 2025 2:27 PM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर और मन दोनों के बीच संतुलन बनाना और स्वस्थ रखना एक चुनौती है। हालांकि, योग के पास इसका समाधान है। ऐसा ही एक आसन, जिसका नाम त्रिकोणासन है। यह शरीर को न केवल मजबूत बल्कि एनर्जी भी देता है।

19 सौ एकड़ में बने भव्य मंदिर में विराजमान हैं नरसिंह देव के पांचों स्वरूप , सोने से जगमग करता है ‘तेलंगाना का तिरुपति’

IANS | August 14, 2025 2:05 PM

हैदराबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का भक्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है। नारायण के धाम जगमग कर तैयार हैं। देश भर में ऐसे कई मंदिर हैं, जो भक्ति और आश्चर्य के मिश्रण को अपने में समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से करीब 60 किलोमीटर दूर यादगिरिगुट्टा की रमणीक पहाड़ी पर स्थित है। नारायण के इस मंदिर का नाम श्री लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर है।

15 अगस्त विशेष: जब देश को मिला 'पिन कोड', चिट्ठियों की दुनिया में आई क्रांति

IANS | August 14, 2025 9:48 AM

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। 15 अगस्त 1972 को न सिर्फ तिरंगे ने आसमान में अपनी शान बिखेरी, बल्कि भारतीय डाक व्यवस्था में भी एक नया सूरज उगा- पोस्टल इंडेक्स नंबर, यानी पिन कोड। 70 के दशक में चिट्ठियां हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा थीं, लेकिन सही पते पर इन चिट्ठियों का पहुंचना कई बार किस्मत का खेल बन जाता था। वजह थी कई शहरों और गांवों के नाम का एक जैसा होना। इन उलझनों से छुटकारा पाने के लिए एक सटीक कोडिंग सिस्टम की जरूरत महसूस होने लगी और यहीं से पिन कोड का जन्म हुआ।

राजस्थान के गांव में है ऐसा मंदिर, जहां बाल हनुमान संग विराजते हैं श्रीहरि, जीवन की बाधाओं का करते हैं निवारण

IANS | August 13, 2025 7:45 PM

बूंदी, 13 अगस्त (आईएएनएस)। जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को है। नंदलाल के हर मंदिर में अलग ही रौनक बिखरी हुई है। देश भर में श्रीहरिनारायण के कई मंदिर हैं जो भक्ति और चमत्कार को समेटे हुए हैं। ऐसा ही एक मंदिर राजस्थान के बूंदी में स्थित भगवान श्री सत्यनारायण का है। खास बात है कि इस मंदिर में भगवान अपने भक्त 'बाल हनुमान' के साथ विराजते हैं।

सदियों पुराने लीलाधर के इस धाम में विराजमान हैं श्रीहरिनारायण के पांच स्वरूप, सप्त ऋषियों ने यहीं की थी तपस्या

IANS | August 13, 2025 3:40 PM

चेन्नई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 16 अगस्त को है। ऐसे में देश-दुनिया के तमाम मंदिरों में इसकी धूम है। भक्त नंदलाल के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। नारायण के सभी मंदिर जगमगा रहे हैं। श्रीहरिनारायण का एक मंदिर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिपलीकेन क्षेत्र में स्थित है, जिस मंदिर का नाम श्री पार्थसारथी मंदिर है। भगवान विष्णु के पार्थसारथी स्वरूप को समर्पित यह ऐतिहासिक और आध्यात्मिक स्थल अति प्राचीन है।

कब्ज से खांसी-जुकाम तक, कई समस्याओं का समाधान है ये फूल

IANS | August 13, 2025 1:32 PM

नई दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। गुड़हल का फूल न केवल बाग-बगीचों की शोभा बढ़ाता है, बल्कि इसके औषधीय गुण इसे आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाते हैं। लाल, सफेद, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों में खिलने वाला यह फूल न सिर्फ देखने में सुंदर है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है। आयुर्वेदाचार्यों के अनुसार, गुड़हल के नियमित सेवन से कब्ज, खांसी-जुकाम, अनिद्रा, और हृदय रोग जैसी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है।

काम का प्रेशर और तनाव दूर करने में कारगर है यह प्राणायाम

IANS | August 13, 2025 9:55 AM

दिल्ली, 13 अगस्त (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव की जद में आना एक आम सी बात बन चुकी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन बताता है कि तनाव दुनिया का सबसे आम मेंटल डिसऑर्डर है, जिसने साल 2019 में 301 मिलियन लोगों को प्रभावित किया। ऐसे में भारतीय योग पद्धति इससे मुक्ति दिलाने में मददगार हो सकती है। शीतली प्राणायाम ऐसा ही एक रास्ता है। यह तनाव दूर करने का सरल और प्रभावी उपाय है।