हिरोशिमा दिवस : एक गलती मानवता पर सबसे बड़ा जख्म, दुनिया ने जाना 'हिंसा का कोई विजेता नहीं'
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के हिरोशिमा शहर पर अमेरिका के परमाणु हमले ने लाखों जिंदगियां लील ली। वहीं, जो बचे, वे रेडिएशन से प्रभावित हुए। इसे मानवता पर सबसे बड़ा हमला माना गया। दुनिया को युद्ध और परमाणु हमले के इसी दुष्परिणाम की याद दिलाने और शांति एवं अहिंसा का संदेश देने के लिए हर साल 6 अगस्त को 'हिरोशिमा दिवस' मनाया जाता है।