प्रधानमंत्री मोदी ने प्राकृतिक खेती का किया आह्वान, सभी राज्य में अपार संभावना : डॉ. डीआर सिंह
भागलपुर, 19 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण भारत के कोयंबटूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्राकृतिक खेती विषय पर शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने देशभर के किसानों और इनोवेटर्स को लाइव संबोधित किया और कहा कि प्राकृतिक खेती 21वीं सदी की आवश्यकता बन गई है।