जबलपुर में पीएम उज्जवला योजना से महिलाएं खुश, कहा- अब नहीं फूंकना पड़ता चूल्हा
जबलपुर, 25 दिसंबर (आईएएनएस)। देश की महिलाओं को रोजमर्रा के संकट से निकालने के लिए लागू की गई पीएम उज्जवला योजना देश भर में महिलाओं के लिए वरदान बन गई है। इस योजना के लागू होने के बाद महिलाओं को अब खाना बनाने के लिए चूल्हा नहीं फूंकना पड़ता है।