अयोध्या में उत्सव का माहौल, स्थानीय दुकानदारों की आय में उछाल
अयोध्या, 23 नवंबर (आईएएनएस)। रामनगरी एक बार फिर उत्सव और धूमधाम के लिए पूरी तरह तैयार है। 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे और मंदिर के शिखर पर ध्वज फहराएंगे। पूरे शहर और मंदिर परिसर में तैयारियों का काम जोरों पर है। इसे लेकर स्थानीय दुकानदारों में भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।