जम्मू के सांबा में ईपीएफओ की जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम
सांबा, 27 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), जम्मू क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को "निधि आपके निकट 2.0" जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन डीसी कॉम्प्लेक्स में किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, सांबा के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करना था, जिसमें श्रमिकों और नियोक्ताओं को सीधे मार्गदर्शन और शिकायत निवारण पर विशेष ध्यान दिया गया।