बिहार: 'मुख्यमंत्री उद्यमी योजना' से आत्मनिर्भर बन रहे शेखपुरा के युवा, बढ़ा आत्मविश्वास
शेखपुरा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार सरकार लोगों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कई तरह की योजनाएं चला रही है। उद्योग विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से न सिर्फ युवा बल्कि हर उम्र के लोग अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं।