हर तुलसी का है अपना महत्व, राम, श्याम, कपूर या वन- आपके घर में कौन सी है?

IANS | August 20, 2025 3:03 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। घर के आंगन में लगी तुलसी केवल पौधा नहीं, बल्कि परंपरा, आस्था और सेहत का संगम मानी जाती है। हर किस्म की तुलसी की अपनी एक अनूठी पहचान है। कहीं यह धार्मिक अनुष्ठानों का केंद्र है, तो कहीं औषधीय खजाने का स्रोत। खास बात है कि केवल राम और श्याम ही नहीं, बल्कि तुलसी की कई किस्में होती हैं, जिनमें कपूर और वन तुलसी भी शामिल है। तुलसी अपनी अनूठी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है।

मन को तरोताजा और स्ट्रेस को कम करता है मेडिटेशन, ऐसे लगाएं ध्यान

IANS | August 20, 2025 11:57 AM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के तनाव और शोर में मानसिक शांति की तलाश हर व्यक्ति को है। ऐसे में मेडिटेशन बेहद कारगर है। ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर शांति और संतुलन लाया जा सकता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय ध्यान के बारे में विस्तार से जानकारी देता है।

मासिक शिवरात्रि पर गुरु-पुष्य समेत बन रहे ये अति शुभ योग, ऐसे करें महादेव की पूजा

IANS | August 20, 2025 9:28 AM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। प्रत्येक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। 21 अगस्त को मासिक शिवरात्रि है और इस दिन गुरु-पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि जैसे अति शुभ योगों का संयोग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव की उपासना और शुभ कार्यों के लिए विशेष महत्व रखता है।

स्मृति शेष : राम शरण शर्मा की 'प्राचीन भारत', कलम की ताकत पन्नों में कैद

IANS | August 19, 2025 9:03 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। इतिहासकार और शिक्षाविद् राम शरण शर्मा की याद में दो दशक से अधिक समय बीत जाने पर भी एक घटना उनकी उदार सोच और जिज्ञासु स्वभाव की मिसाल मानी जाती है। यह घटना उनके जीवन से जुड़ा एक ऐसा किस्सा है, जब उनकी कलम की ताकत को पन्नों में ही कैद कर दिया गया।

ब्लड सर्कुलेशन करता है बेहतर तो पाचन तंत्र को सुधारता है ये सरल आसन

IANS | August 19, 2025 6:49 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल, काम का प्रेशर और अनियमित दिनचर्या हजार समस्याओं की जड़ बन सकते हैं। योग पद्धति के पास ज्यादातर समस्याओं का समाधान है। ऐसे ही योगासन का नाम है ताड़ासन, जिसे ‘पर्वत मुद्रा’ या ‘ताड़ के पेड़ की मुद्रा’ के नाम से जाना जाता है, जो बेहद प्रभावी आसन है।

हिंदी सॉनेट के साधक त्रिलोचन शास्त्री की कविताओं में मेहनतकशों की आवाज

IANS | August 19, 2025 6:13 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हिंदी साहित्य की प्रगतिशील काव्य धारा के प्रमुख स्तंभ त्रिलोचन शास्त्री का नाम आज भी साहित्य प्रेमियों के दिलों में जीवंत है। उनके रचित सॉनेट को हिंदी साहित्य में अनोखा स्थान प्राप्त है। वहीं, उनकी कविताओं में मेहनतकशों की पीड़ा और असमानता के प्रति गहरी चेतना प्रकट होती है।

पानी पीना ही नहीं, बेहतर हाइड्रेशन के लिए अपनाएं ये सिंपल 5 ड्रिंकिंग टिप्स

IANS | August 19, 2025 6:09 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। पानी पीना स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, लेकिन सही तरीके से पेय पदार्थों का सेवन करना सेहत के लिए वरदान से कम नहीं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने बेहतर हाइड्रेशन, पाचन और एनर्जी के लिए पांच उन सरल ड्रिंकिंग टिप्स के बारे में जानकारी दी, जो बेहतर हाइड्रेशन के साथ ही सेहत के लिए बेहद लाभकारी भी हैं।

मोक्ष नगरी का अद्भुत कुंड, जहां भटकती आत्माओं को मिलती है मुक्ति, चुकाया जाता है ऋण

IANS | August 19, 2025 4:27 PM

वाराणसी, 19 अगस्त (आईएएनएस)। विश्व के नाथ की नगरी त्रिशूल पर बसी है। यहां निर्धन हो या धनवान, सहाय हो या असहाय, मानसिक रूप से विक्षिप्त या दुनिया के हर कोने से त्यागा हुआ, मोक्षनगरी में सभी को न केवल आश्रय बल्कि मोक्ष भी मिलता है। काशी में एक से बढ़कर एक अद्भुत मंदिर और धार्मिक स्थल हैं, जिनकी अपनी एक अलग ही कथा है। इसी कड़ी में शामिल है पिशाच मोचन कुंड, जहां भटकती आत्माओं को मुक्ति मिलती है और उनका ऋण भी चुकाया जाता है।

भोजन छोड़ना नहीं, ये आदतें करती हैं बॉडी डिटॉक्स, गांठ बांध लें ये बात

IANS | August 19, 2025 2:00 PM

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने (डिटॉक्स) और वजन घटाने के लिए लोग अक्सर भोजन छोड़ने का सहारा लेते हैं, लेकिन आयुष मंत्रालय ने इस मिथक को तोड़ते हुए आयुर्वेदिक उपायों पर जोर दिया है।

11वीं शताब्दी के इस मंदिर में प्रतिदिन बढ़ती है गणपति की प्रतिमा, जल में विराजमान हैं गौरी पुत्र

IANS | August 19, 2025 12:00 PM

चित्तूर, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है। देश के हर राज्य में अनगिनत मंदिर हैं, जो ईंट-पत्थरों से बने केवल धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और चमत्कार का ऐसा संगम है जो भक्त के लिए बेहद खास है। ऐसा ही एक विघ्ननाशक गणपति का मंदिर तिरुपति से 68 किलोमीटर और चित्तूर से महज 11 किलोमीटर दूर स्थित है। आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित कनिपकम श्री वरसिद्धि विनायक स्वामी मंदिर न केवल अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके पीछे की अद्भुत पौराणिक कथा और चमत्कारिक मान्यताएं इसे विशेष बनाती हैं।