हरी मिर्च : भोजन का बढ़ाए स्वाद तो डायबिटीज के मरीजों की खास दोस्त
नई दिल्ली, 15 अगस्त (आईएएनएस)। हरी मिर्च न केवल स्वाद को बढ़ाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद के अनुसार, यह छोटी-सी मिर्च अपने औषधीय गुणों से कई बीमारियों का रामबाण इलाज है, खासकर डायबिटीज मरीजों के लिए।