ठंड के मौसम में भी जरूरी है पुदीना, जानें सर्दी-जुकाम में कैसे दिलाता है राहत
नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पुदीना को आमतौर पर गर्मियों का पौधा माना जाता है, लेकिन आयुर्वेद और आधुनिक वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि ठंड के मौसम में भी यह शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इसकी तासीर भले ही ठंडी मानी जाती हो, पर इसके भीतर मौजूद औषधीय तत्व सर्दी से जुड़ी कई परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं।