100 करोड़ से अधिक लोगों के दिलों में बसी, सिर्फ भाषा नहीं, भावों की अभिव्यक्ति है हिंदी

IANS | January 9, 2026 7:56 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। "हिंदी भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, सदियों से हर भारतीय के शब्दों की शक्ति है।" भारत की अनेकता को एकता के सूत्र में पिरोने वाली हिंदी आज मात्र देश तक सीमित नहीं है। यह विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, जो हमारे पारंपरिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। हर साल 10 जनवरी को 'विश्व हिंदी दिवस' हर भारतीय को हिंदी भाषा की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक महत्व पर गर्व के साथ हिंदी के विस्तार के लिए और आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

मातृत्व वंदना योजना : दमोह में गर्भवती महिलाओं को दी गई स्वास्थ्य और पोषण की जानकारी

IANS | January 9, 2026 5:14 PM

दमोह, 9 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एक जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण, समय पर स्वास्थ्य जांच और आर्थिक सहयोग के प्रति जागरूक करना है। योजना के माध्यम से महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान आवश्यक सावधानियों और सरकारी सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है, ताकि मां और बच्चे दोनों का स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके।

विश्व पुस्तक मेला: साहित्य, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान का सजेगा मंच, भारत मंडपम में 10 जनवरी से शुरुआत

IANS | January 9, 2026 5:11 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। डिजिटल दुनिया में जहां हर चीज मोबाइल, कंप्यूटर से लेकर आपकी मल्टी-फंक्शन टीवी स्क्रीन पर एक क्लिक में उपलब्ध हो जाती है। उस दौर में भी किताबों का अपना क्रेज है। आज भी किताबों के कद्रदान कम नहीं हैं। कहते हैं, 'किताबें बोलती हैं, आप बीती और जग बीती भी।' इस लिहाज से किताबों के शौकीनों, युवाओं, बच्चों-बूढ़ों से लेकर महिलाओं तक, सभी का इंतजार नई दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेले' में पूरा होने वाला है।

'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व': 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर निकाली शौर्य यात्रा

IANS | January 9, 2026 4:02 PM

सोमनाथ, 9 जनवरी (आईएएनएस)। गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर में 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' मनाया जा रहा है। 11 जनवरी तक चलने वाले पर्व में अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को 500 से अधिक साधु संतों ने डाक डमरू बजाकर शौर्य यात्रा निकाली। 'हर-हर महादेव' के नारों ने सोमनाथ मंदिर में भक्तिमय माहौल बना दिया।

'वेदर बम' गोरेटी ने बढ़ाई यूरोप की चिंता, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

IANS | January 9, 2026 2:03 PM

लंदन, 9 जनवरी (आईएएनएस)। यूरोप 8–9 जनवरी 2026 को "स्टॉर्म गोरेटी" नाम के शक्तिशाली तूफान की चपेट में है। इस तूफान ने ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य पश्चिमी यूरोपीय देशों में प्रतिकूल स्थिति पैदा कर दी है।

कड़ाके की ठंड में कैसे रहें फिट और फाइन, आयुष मंत्रालय ने दिए टिप्स

IANS | January 9, 2026 1:55 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। कड़ाके की ठंड में शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चुनौती भरा होता है। शीतलहर, कोहरा और गलन की वजह से कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने इस मौसम में सेहत अच्छी रखने के लिए आसान सुझाव दिए हैं।

प्रवासी भारतीय दिवस: पीएम मोदी के नेतृत्व में प्रवासियों की भूमिका को मिली नई पहचान, राष्ट्र निर्माण में योगदान पर रहा जोर

IANS | January 9, 2026 11:54 AM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अपनी सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं के साथ जुड़ाव और विदेशी धरती पर प्रगति के नए अध्याय लिख रहे अप्रवासी भारतीयों पर गर्व करते हुए शुक्रवार को 'प्रवासी भारतीय दिवस' मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले कुछ वर्षों में खास पहचान मिली है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर वन तुलसी : सेवन से दूर होगी सांस की समस्या, मिलेगी एनर्जी

IANS | January 9, 2026 10:35 AM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। तुलसी को भारतीय संस्कृति में पवित्र पौधा माना जाता है, जो न केवल धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी एक खजाना है। घर के आंगन या बाग-बगीचों में लगी तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। तुलसी के एक किस्म का नाम वन तुलसी है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है।

10 जनवरी का पंचांग : माघ मास की कालाष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

IANS | January 9, 2026 8:28 AM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले पंचांग के पांच अंगों- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण का विचार अनिवार्य माना जाता है। इन्हीं के आधार पर शुभ मुहूर्त, राहुकाल समेत अन्य योगों का निर्धारण होता है, जो कार्य की सफलता और कल्याण सुनिश्चित करते हैं।

एस जयशंकर: ऐसी शख्सियत जिन्हें मनमोहन सिंह के चाहते हुए भी कांग्रेस ने तवज्जो नहीं दी, पीएम मोदी ने बिना चुनाव लड़ाए बनाया विदेश मंत्री

IANS | January 8, 2026 9:10 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। न कोई चुनाव लड़ा और न राजनीति विरासत में मिली, फिर भी सत्ता के शिखर पर बैठकर दुनिया से संबंधों को बनाने की जिम्मेदारी मिल गई। बात हो रही है देश के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की, जिनकी सोच और रणनीति ने भारत की विदेश नीति को ऐसी धार दी है कि दुश्मन देश भी कायल हो गए। इसी काबिलियत पर भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय किया, जब एस. जयशंकर को बिना चुनाव लड़ाए ही पूरी दुनिया के साथ रिश्तों को संभालने की जिम्मेदारी सौंप दी गई।