'शीतोदक सेचन' और 'पानीतला स्पर्श': छोटे उपायों से आंखों को दें बड़ी राहत

IANS | January 5, 2026 12:10 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भागदौड़ भरी जिंदगी और स्क्रीन के ज्यादा इस्तेमाल से आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय आंखों की सेहत के लिए कुछ सरल उपाय सुझाता है। इनमें 'शीतोदक सेचन' और 'पानीतला स्पर्श' प्रमुख हैं। ये छोटे-छोटे उपाय रोजाना अपनाने से आंखों को बड़ी राहत मिलती है और कई समस्याओं से बचाव होता है।

बाना सिंह: सियाचिन का शेर जो पाकिस्तानी सेना पर मौत बनकर बरसा, परमवीर चक्र विजेता की कहानी

IANS | January 5, 2026 12:05 PM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। जून 1987 को दुनिया की छत कहे जाने वाले सियाचिन ग्लेशियर की करीब 21,153 फीट ऊंचाई पर तापमान शून्य से 50 डिग्री नीचे था। इस बीच बर्फीली हवाओं के बीच पांच साए धीरे-धीरे बर्फ की एक लगभग सीधी दीवार पर रेंग रहे थे। इनमें सबसे आगे थे नायब सूबेदार बाना सिंह।

प्रयागराज माघ मेला : 'हर हर गंगे' के साथ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में लगाई आस्था की डुबकी

IANS | January 5, 2026 11:33 AM

प्रयागराज, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे माघ मेले के तीसरे दिन सोमवार सुबह से ही संगम घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा। देश भर से आए श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई।

बाबा महाकाल का भांग और भस्म से अलौकिक शृंगार, दर्शन कर गदगद हुए श्रद्धालु

IANS | January 5, 2026 11:29 AM

उज्जैन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में माघ मास कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान श्रद्धालुओं का बड़ी संख्या में आगमन हुआ। देर रात से लाइन लगाए भक्तों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। ब्रह्म मुहूर्त में बाबा का भांग और भस्म से विशेष शृंगार किया गया।

संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन

IANS | January 5, 2026 9:54 AM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी का पर्व श्रद्धा-भक्ति से मनाया जाता है। यह व्रत विघ्नहर्ता और सुख-समृद्धि के दाता गौरी-पुत्र भगवान गणेश को समर्पित है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा और उपवास करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

पीएम मोदी का ब्लॉग: 1000 साल बाद भी अडिग खड़ा है सोमनाथ; विध्वंस नहीं, पुनरुत्थान की गाथा

IANS | January 5, 2026 9:37 AM

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ब्लॉग में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस और पुनरुत्थान की अद्भुत कहानी को स्मरण किया है, जो भारत की सभ्यतागत चेतना को परिभाषित करती है। वर्ष 1026 ईस्वी में, आज से ठीक एक हजार साल पहले, सोमनाथ का पहला विध्वंस हुआ था। लेकिन सहस्र वर्षों बाद आज भी सोमनाथ मंदिर अभूतपूर्व गौरव के साथ खड़ा है और यह सन्देश देता है कि आस्था को न तो मिटाया जा सकता है और न ही झुकाया जा सकता है।

सर्दी-जुकाम से बंद नाक तक, पूरे शरीर के लिए फायदेमंद 'भाप' लेना

IANS | January 4, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, नाक बंद होना और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। कड़ाके की ठंड और बढ़ते प्रदूषण से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में भाप लेना एक आसान और असरदार घरेलू उपाय है।

हेल्थ टिप्स: आपके चेहरे में भी सूजन, सिर्फ ज्यादा नमक नहीं कारण

IANS | January 4, 2026 9:58 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। क्या सुबह उठते ही चेहरा सूजा हुआ नजर आता है? लाख कोशिशों के बावजूद सूजन कम नहीं हो रही? ज्यादातर लोग इसे ज्यादा नमक खाने का नतीजा मानते हैं, लेकिन अक्सर कारण इसके विपरीत होता है। कम नमक या पानी का सेवन, नींद की कमी, शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन मुख्य वजहें हो सकती हैं।

सिर्फ भाजपा को ही शीर्ष तक नहीं पहुंचाया, बल्कि राम मंदिर आंदोलन में भी निभाई थी अहम भूमिका, ऐसी है मुरली मनोहर जोशी की कहानी

IANS | January 4, 2026 9:12 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। मुरली मनोहर जोशी, एक ऐसी शख्सियत जिनके बिना एक दौर में भारतीय जनता पार्टी का वह नारा अधूरा था, जिसे पार्टी के कार्यकर्ता लगाया करते थे और कहते थे, 'भारत मां की तीन धरोहर, अटल, आडवाणी, मुरली मनोहर।' और यही वजह है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की बात अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ-साथ मुरली मनोहर जोशी के बिना नहीं की जा सकती।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026: अनमोल नारंग बोले- एकता का माध्यम है अध्यात्म, जेनजी राष्ट्र निर्माण में अहम

IANS | January 4, 2026 5:14 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय शब्दोत्सव 2026 में रविवार को आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक अनमोल नारंग शामिल हुए। उन्होंने श्रीश्री रविशंकर की किताब 'एन इंटीमेट नोट टू दी सिंसियर सीकर' पर चर्चा की। उन्होंने शब्दों की शक्ति, राष्ट्र निर्माण में जेनजी के महत्व के साथ ही वैश्विक अशांति पर अपने विचार साझा किए।