संभावनाओं का साल 2026 : जानें इस साल विश्व शिखर सम्मेलनों की अध्यक्षता कौन-कौन से देश करेंगे?

IANS | January 2, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 की शुरुआत हो गई है। इस नए साल के मौके पर देश-दुनिया के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है। 2025 में वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। वहीं भारत इन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। वैश्विक राजनीति जिस तरह से बदल रही है, उसकी तस्वीर वैश्विक मंचों पर भी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया में कौन-कौन से शिखर सम्मेलन होने वाले हैं और कौन से देश इसकी अध्यक्षता करेंगे।

तिलभांडेश्वर महादेव : हर साल मकर संक्रांति पर तिल भर बढ़ता शिवलिंग का आकार

IANS | January 2, 2026 7:37 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सृष्टि के कण-कण में बसे भगवान शिव का न कोई मूल आकार है और न ही रूप। भक्त अपने मनचाहे रूप में भगवान शिव की आराधना कर सकते हैं।

संभावनाओं का साल 2026: शादी, गृह प्रवेश या शुरू करना चाहते हैं नया काम? नए साल में ये दिन हैं सबसे शुभ

IANS | January 2, 2026 7:27 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पहले मुहूर्त देखने की परंपरा बहुत पुरानी है। आज भी लोग विवाह, मुंडन, जनेऊ, गृह प्रवेश, नया व्यवसाय या वाहन खरीदने से पहले शुभ दिन और समय का इंतजार करते हैं। अगर आप नए साल में शादी, गृह प्रवेश या कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बहुत काम की है।

संभावनाओं का साल 2026 : केरल में दस्तक, भाषाई सेतु से तमिलनाडु कनेक्ट करने के प्रयास, भाजपा का 'मिशन साउथ'

IANS | January 2, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। वर्तमान में देश के 21 राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हौसले भविष्य के लिए बुलंद हैं। साल 2025 में हवा का रुख बदला तो दशकों बाद दिल्ली भाजपा की हो गई। कुछ महीनों में भाजपा ने बिहार को भी मजबूत कर लिया और फिर साल बीतते-बीतते केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम भाजपा के रंग में रंग गई। यह जीत सिर्फ एक राज्य या शहर तक सीमित नहीं, बल्कि 2026 में दक्षिण भारत की राजनीति में बड़े बदलाव की आहट मानी जा रही है।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : प्रतिभागियों ने कहा- शब्दों से जुड़ रहें युवा, हिंदी आज भी युवाओं की भाषा

IANS | January 2, 2026 4:28 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित दिल्ली शब्दोत्सव 2026 का माहौल उत्साह और रचनात्मकता से भरा नजर आ रहा है। आयोजन स्थल पर साहित्य, संगीत और कला का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। शब्दों और सुरों के इस उत्सव में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे और उन्होंने अपनी भागीदारी के अनुभव साझा किए।

दिल्ली शब्दोत्सव 2026 : सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- विदेश में देश को नीचा दिखाने वालों ने भारत को समझा ही नहीं

IANS | January 2, 2026 4:24 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली शब्दोत्सव 2026 के भव्य मंच से मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देश, संस्कृति और भारतीयता पर बात की। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भारतीय नेता या व्यक्ति विदेश जाकर अपने ही देश के बारे में हल्के शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो यह दर्शाता है कि वह इस देश की मिट्टी और संस्कृति से जुड़ा नहीं है और उसने भारत को सही मायने में समझा ही नहीं।

संभावनाओं का साल 2026: पूरे साल में लगेंगे 4 ग्रहण, सिर्फ एक का ही सूतक काल भारत में होगा मान्य

IANS | January 2, 2026 3:08 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 शुरू हो चुका है और इस साल खगोलशास्त्र के शौकीनों के लिए कुछ खास लेकर आया है। इस साल कुल चार ग्रहण होंगे, दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण, लेकिन ये चारों ग्रहण भारत में समान रूप से दिखाई नहीं देंगे।

सावित्रीबाई फुले: कीचड़, पत्थर और तानों के बीच जलाई नारी शिक्षा की मशाल, सदियों की गुलामी को दी चुनौती

IANS | January 2, 2026 12:54 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पुणे की संकरी गलियों में साल 1848 की एक सुबह एक महिला अपने घर से निकली। उसके हाथ में कुछ किताबें थीं और आंखों में एक अजीब सा आत्मविश्वास। जैसे ही वह सड़क पर आगे बढ़ी, गलियों के कोनों पर खड़े लोग फुसफुसाने लगे। अचानक एक पत्थर उनके कंधे पर आकर लगा।

दिल्ली शब्दोत्सव : आज मंच से बोलेंगे शब्द, भारत की संस्कृति, सभ्यता, समाज का दिखेगा रंग

IANS | January 2, 2026 10:48 AM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार से तीन दिवसीय भारतीय साहित्यिक और सांस्कृतिक उत्सव "दिल्ली शब्दोत्सव 2026" का शुभारंभ होगा। इस उत्सव में देश के एक सौ से अधिक लेखक, फिल्मकार, विचारक, पत्रकार, विधि विशेषज्ञ और युवा प्रेरणास्रोत शामिल होंगे। नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में बने तीन मंचों पर लगातार संवाद और प्रस्तुतियां होंगी।

साइटिका के दर्द से बेहाल है हाल? धनुरासन से मिलेगा आराम

IANS | January 1, 2026 11:50 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। साइटिका एक आम लेकिन तकलीफदेह समस्या है जो पीठ के निचले हिस्से से शुरू होकर कूल्हे, जांघ और पैर तक तेज दर्द पहुंचाती है। यह शरीर की सबसे बड़ी नर्व यानी साइटिक नर्व के दबने या उसमें सूजन आने के कारण होती है। राहत की बात यह है कि योगासन से इस समस्या को मात दी जा सकती है।