कमल से मौलश्री तक, सेहत को दुरुस्त रखती फूलों से बनी चाय, पूरे दिन बनी रहती है ताजगी और एनर्जी

IANS | December 30, 2025 10:58 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सनातन धर्म में फूलों का विशेष महत्व है। ये न केवल पूजा और श्रृंगार में इस्तेमाल होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी अमूल्य हैं। आयुर्वेद में फूलों को औषधीय गुणों का खजाना कहा जाता है। फूलों से बनी हर्बल चाय बेहद स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर और मन को तरोताजा रखती है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी मजबूत करते हैं, तनाव कम करते हैं और पूरे दिन एनर्जी के साथ ताजगी बनाए रखते हैं।

मूड स्विंग से त्वचा की चमक तक, महिलाओं के लिए वरदान है केसर का पानी

IANS | December 30, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। पेरिमेनोपॉज महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौर होता है। इस समय मूड स्विंग्स, अजीब-अजीब क्रेविंग्स, पेट फूलना, त्वचा का बेजान हो जाना और बेचैनी के साथ नींद न आने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। हार्मोनल बदलावों के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि इन लक्षणों को कम करने का सरल और प्राकृतिक उपाय है, रोजाना केसर का पानी पीना।

अंक ज्योतिष 2026: आपके लिए क्या लेकर आ रहा है नया साल? जानिए अपनी किस्मत का हाल

IANS | December 30, 2025 9:19 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारे जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है। जन्मतिथि से निकाला गया मूलांक (1 से 9) व्यक्ति के स्वभाव, सोच और आने वाले समय की संभावनाओं का संकेत देता है। वर्ष 2026 को अंक ज्योतिष में 1 (2+0+2+6=10, 1+0=1) का प्रभावशाली वर्ष माना जा रहा है, जो नई शुरुआत, नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आइए जानते हैं नया साल आपके लिए क्या कुछ लेकर आ रहा है?

आतिशबाजी से बॉल ड्रॉप तक: 1907 की 'उस रात' कैसे टाइम्स स्क्वायर बना नववर्ष का प्रतीक

IANS | December 30, 2025 6:34 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। नए साल का आगाज हो रहा था और पुराना साल विदा ले रहा था। लेकिन1907 की वो सर्द रात न्यूयॉर्क के इतिहास में केवल एक तारीख नहीं थी, बल्कि आधुनिक शहरी उत्सव की नींव रखने वाला क्षण थी। 31 दिसंबर को पहली बार न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में नववर्ष का सार्वजनिक जश्न कुछ अलग था, जिसने आगे चलकर दुनिया के सबसे प्रसिद्ध न्यू ईयर सेलिब्रेशन की परंपरा को जन्म दिया। उस समय न्यूयॉर्क तेजी से बदल रहा था और टाइम्स स्क्वायर, जहां उस साल कुछ ही दिनों पहले द न्यूयॉर्क टाइम्स का मुख्यालय बना था, शहर की नई पहचान के रूप में उभर रहा था।

‘जल जीवन मिशन’ से डोडा में साफ जल की सुविधा, लाभार्थियों ने जताई खुशी

IANS | December 30, 2025 5:20 PM

डोडा, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में पहले लोगों को पीने के पानी के लिए 3-4 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। इस कारण विशेषकर महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लेकिन, केंद्र सरकार की 'जल जीवन मिशन' योजना ने लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। अब इस योजना के तहत डोडा जिले के कई गांवों में घर-घर नल से स्वच्छ जल पहुंच रहा है।

सर्दियों में अश्वगंधा चाय बेहद फायदेमंद, इम्यूनिटी बेहतर और तनाव से भी राहत

IANS | December 30, 2025 4:58 PM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम, खांसी समेत अन्य संक्रमणों का खतरा भी बढ़ जाता है। कमजोर इम्यूनिटी इन बीमारियों की बड़ी वजह बनती है, इसलिए इस मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता का खास ख्याल रखना जरूरी है। ऐसे में अश्वगंधा की चाय का सेवन बेहद फायदेमंद है।

गरियाबंद में ‘पीएम जनमन आवास योजना’ कर रहा पक्के मकान का सपना पूरा

IANS | December 30, 2025 3:56 PM

गरियाबंद, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ‘पीएम जनमन आवास योजना’ उन लोगों के लिए संजीवनी का काम कर रही है, जो आर्थिक तंगी के कारण कभी पक्के मकान का सपना भी नहीं देख पाते थे।

सोहा अली ने झटपट बनाया हेल्दी ग्रीन जूस, फैंस को बताई रेसिपी

IANS | December 30, 2025 12:07 PM

मुंबई, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोहा अली खान अपने सेहत का खास ख्याल रखती हैं। इस कड़ी में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ग्रीन जूस बनाती हुई नजर आईं। सोहा ने इसे 'न्यू ईयर का तोहफा' बताया। यह जूस हाइड्रेशन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर है, जो पाचन, हार्मोन बैलेंस और एनर्जी बनाए रखने में मदद करता है।

खालिदा जिया: ऐसी शख्सियत जिनका जन्म भारत, बचपन पाकिस्तान में बीता और सियासत की शुरुआत की तीसरे देश से

IANS | December 30, 2025 11:50 AM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख नेता खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 वर्ष की उम्र में मंगलवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन के साथ ही बांग्लादेश की राजनीति के एक लंबे, प्रभावशाली और विवादों से भरे अध्याय का अंत हो गया। खालिदा जिया न केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि उन्होंने दो बार सरकार का नेतृत्व कर दशकों तक राष्ट्रीय राजनीति को दिशा दी।

सेहत के लिए वरदान हैं सीजनल फ्रूट, ये फल इम्यूनिटी बूस्ट कर बीमारियों से रखते हैं कोसों दूर

IANS | December 30, 2025 10:22 AM

नई दिल्ली, 30 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दियों की कड़ाकड़ाती ठंड, घना कोहरा, शीतलहर और ठिठुरन भरी हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर पड़ने से अक्सर लोग सर्दी-खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस मौसम में मिलने वाले फल शरीर को अंदर से गर्माहट, भरपूर पोषण और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता देते हैं। आयुर्वेद में मौसमी फलों सेहत के लिए वरदान माने जाते हैं।