राजौरी में विकास को बड़ी रफ्तार: अंतिम चरण में बथूनी ब्रिज का निर्माण, आवागमन के लिए जल्द खुलेगा
राजौरी, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सीमांत जिलों में तेजी से हो रहे बुनियादी ढांचे के विस्तार को एक और बड़ा मुकाम मिलने जा रहा है। जम्मू-पुंछ नेशनल हाईवे (एनएच) पर तैयार हो रहा बहुप्रतीक्षित बथूनी ब्रिज अब लगभग पूरा हो चुका है। 250 मीटर लंबा यह ब्रिज सीमा जिले राजौरी में विकास का नया द्वार खोलने वाला है।