ईपीएफओ ने सदस्यों को अनधिकृत एजेंटों से संपर्क न करने की दी सलाह
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने सभी सदस्यों को अनधिकृत एजेंटों और कंपनियों के जरिए ईपीएफओ की सेवाएं लेने पर सतर्क रहने की सलाह दी है। इसकी वजह थर्ड पार्टी के पास सदस्यों का फाइनेंशियल डेटा पहुंचना है। यह जानकारी सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।