जयंती विशेष: नास्त्रेदमस ने दुनिया को डराया और उलझाया भी, विपरीत परिस्थितयों ने गढ़ा ये भविष्यवक्ता
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। जब भी नया साल कुछ फर्लांग की दूरी पर होता है तो दो भविष्यवक्ताओं की चर्चा खूब होने लगती है। उनकी भविष्यवाणियों का निहितार्थ निकाला जाने लगता है। जिन्में से एक हैं बाबा वेंगा और दूसरे हैं 14 दिसंबर 1503 को जन्मे नास्त्रेदमस। नास्त्रेदमस की पैदाइश फ्रांस के छोटे से कस्बे सेंट-रेमी-डी-प्रोवॉन्स की है। ऐसे शख्स रहे जिनकी कलम सदियों बाद भी दुनिया को उलझाए रखती है। वह आदमी जिन्हें कुछ लोग दूरदर्शी भविष्यवक्ता कहते हैं, कुछ रहस्यवादी कवि, और कुछ सिर्फ एक बेहद बुद्धिमान चिकित्सक और खगोलशास्त्री।