सिंहावलोकन 2025: कानूनी फैसलों में फंसे दुनिया के कई बड़े नेता, शेख हसीना को सुनाई गई सजा-ए-मौत
नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। साल 2025 वैश्विक राजनीति के इतिहास में उस मोड़ की तरह दर्ज हुआ, जब सत्ता के शिखर पर बैठे नेताओं को अदालतों और संसदों के सामने जवाब देना पड़ा। यह वर्ष इस अर्थ में असाधारण रहा कि लोकतंत्र के अलग-अलग मॉडलों वाले देशों में भी एक साझा संदेश उभरा—कानून से ऊपर कोई नहीं। बांग्लादेश से लेकर दक्षिण कोरिया तक, न्यायिक और संवैधानिक फैसलों ने सत्ता की ताक़त और उसकी सीमाओं को नए सिरे से परिभाषित किया।