पद्मश्री डॉ. कपिल देव द्विवेदी : संस्कृत और भारतीय संस्कृति के युगपुरुष

IANS | August 27, 2025 6:14 PM

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय संस्कृति और संस्कृत साहित्य के क्षेत्र में एक युगपुरुष के रूप में विख्यात डॉ. कपिलदेव द्विवेदी का योगदान आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने 75 से अधिक ग्रंथों की रचना की और संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। भारत सरकार ने 1991 में उन्हें उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए 'पद्मश्री' सम्मान से अलंकृत किया था।

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बदली कमार जनजाति की जिंदगी, कच्‍चे रास्‍तों से मिली निजात

IANS | August 26, 2025 6:07 PM

धमतरी, 26 अगस्‍त (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार साथ मिलकर कमजोर जनजातीय परिवारों के लिए पक्‍की सड़कें बनवा रही हैं। ये सड़कें केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना’ के तहत बनाई गई हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजातियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

सोनाली बनर्जी: भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर, तोड़ी सामाजिक बाधाएं

IANS | August 26, 2025 1:53 PM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सोनाली बनर्जी ने 27 अगस्त, 1999 को इतिहास रचते हुए भारत की पहली महिला मरीन इंजीनियर बनने का गौरव हासिल किया। मात्र 22 वर्ष की आयु में, उन्होंने न केवल सामाजिक बाधाओं को तोड़ा, बल्कि पुरुष-प्रधान मरीन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपनी जगह बनाई।

हरतालिका तीज : पावन पर्व पर संगम में महिलाओं ने लगाई आस्था की डुबकी

IANS | August 26, 2025 9:55 AM

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर आस्था की नगरी प्रयागराज के गंगा तट पर महिलाओं ने डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही हजारों महिलाएं संगम तट पर पहुंचीं और गंगा स्नान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

मदुरै : गणेश चतुर्थी से पहले मूर्तियों की बिक्री बढ़ी, कारीगरों ने मांगी सरकारी मदद

IANS | August 25, 2025 4:40 PM

मदुरै, 25 अगस्त (आईएएनएस)। गणेश चतुर्थी से दो दिन पहले तमिलनाडु के मदुरै के विलाचेरी इलाके में मूर्तियों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है।

मदर टेरेसा : दुनिया की 'मां', आज भी जीवित करुणा और सेवा की अमर विरासत

IANS | August 25, 2025 4:21 PM

नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। आन्येज़े गोंजा बोयाजियू को पूरी दुनिया मदर टेरेसा के नाम से जानती है। मैसेडोनिया के स्कोप्जे में 26 अगस्त, 1910 को जन्मीं विश्व की महान मानवतावादी और भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा ने अपने जीवन को गरीबों, असहायों और बीमारों की सेवा में समर्पित कर दिया।

मध्य प्रदेश : नीमच में पीएमईजीपी से आत्‍मनिर्भर हो रहे ग्रामीण, पारंपरिक शिल्पों को मिला पुनर्जीवन

IANS | August 24, 2025 11:06 PM

भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के लाभार्थियों ने ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाने और कभी विलुप्त होने की कगार पर पहुंच चुके पारंपरिक शिल्पों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

पाकिस्तान में हर साल 1,000 लड़कियों का अपहरण और जबरन धर्मांतरण : रिपोर्ट

IANS | August 24, 2025 9:54 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की दुर्दशा लगातार दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। यहां ईसाई और हिंदू लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्मांतरण के नए मामले उस स्थिति को उजागर करते हैं, जिसे 'व्यवस्थित संकट' कहा जाता है।

आमी 'कलकत्ता' : 'भद्रलोक' की भव्य गाथा, आधुनिक शहर यही, पुरानी धड़कन भी वही...

IANS | August 23, 2025 11:30 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। 335 साल पहले, तारीख 24 अगस्त 1690, ये वो तारीख है, जब कलकत्ता (कोलकाता) इतिहास के पन्नों में अपनी जगह बनाने की शुरुआत कर चुका था। यह वह दिन था जब ईस्ट इंडिया कंपनी के व्यापारी जॉब चार्नॉक ने हुगली नदी के तट पर तीन गांवों को मिलाकर एक व्यापारिक केंद्र की नींव रखी। शायद ही किसी ने उस वक्त सोचा था कि यह छोटा सा कदम भारत के सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक नक्शे पर एक ऐसी छाप छोड़ेगा, जो सदियों तक अमर रहेगा।

40 के बाद महिलाएं जरूर लगवाएं ये वैक्सीन, नहीं पड़ेंगी बीमार

IANS | August 23, 2025 5:18 PM

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। 40 से 45 वर्ष की आयु में महिलाएं मेनोपॉज या पेरीमेनोपॉज के दौर से गुजरती हैं। इस उम्र में शरीर में कई बदलाव आते हैं, जिनमें इम्यून सिस्टम का कमजोर होना भी शामिल है। ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि इस उम्र में महिलाओं को सभी जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा दी जाए, जो उन्हें बीमारियों से बचा सकें।