गर्मी में सुबह के समय करें इन चीजों का इस्तेमाल, चेहरे पर आएगा निखार
नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। गर्मी का आगाज़ होते ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई चुनौतियाँ भी सामने आने लगती हैं। ऐसे में हर कोई गर्मी के इस सीजन में खुद को चुस्त-दुरुस्त रखना चाहता है, क्योंकि गर्मी का मौसम त्वचा के लिए चुनौतीपूर्ण तो होता ही है। इसके साथ ही, तेज धूप, पसीना और उमस चेहरे की चमक को फीका करने का भी काम करते हैं। हालांकि, इन सब से बचने के लिए सुबह के समय कुछ खास चीज़ों का इस्तेमाल करके आप अपनी त्वचा को तरोताजा और निखरा हुआ बनाए रख सकते हैं।