सर्दियों में लहसुन खाली पेट खाना वरदान, लेकिन तरीका जानना भी जरूरी
नई दिल्ली, 10 दिसंबर (आईएएनएस)। सर्दी के मौसम में गर्म तासीर वाला लहसुन सुबह खाने की सलाह सब देते हैं। आयुर्वेद में इसे महौषधि और महारसोन कहते हैं। ऐसी औषधि जो अमृत समान है। लहसुन की छोटी कलियों में गजब के बड़े गुण होते हैं लेकिन इसका सेवन एहतियात के साथ करना जरूरी है।