'पीएम जन औषधि' केंद्र से सस्ते दरों पर मिल रही हैं दवाइयां, लाभार्थियों ने पीएम मोदी का जताया आभार
वाराणसी, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देशभर में 'पीएम जन औषधि' केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां लोगों को सस्ते दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 'पीएम जन औषधि' केंद्र पर बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, हार्ट से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।