ब्लोटिंग और गैस की समस्या के समाधान के लिए रामबाण है लौंग
नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। बीमारी से लेकर पूजा में इस्तेमाल होने वाली लौंग से तो हर कोई परिचित है। मगर आपको बता दें कि गुणों का खजाना लौंग उल्टी रोकने, पेट की गैस, प्यास लगने की समस्या और कफ-पित्त दोष के लिए रामबाण है।