वैज्ञानिकों ने विकसित की नई कॉन्टैक्ट लेंस, जिससे अब इंसान देख सकेंगे इंफ्रारेड रोशनी
नई दिल्ली, 23 मई (आईएएनएस)। चीन के वैज्ञानिकों के नेतृत्व में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने कॉन्टैक्ट लेंस विकसित की है, जो इंसानों को निकट-अवरक्त रोशनी (इंफ्रारेड रोशनी) देखने में सक्षम बनाती है। यह तकनीक चिकित्सा इमेजिंग और दृष्टि सहायता तकनीकों में क्रांति ला सकती है।