जन औषधि केंद्र योजना से मिल रही सस्ती दवाएं, ग्राहकों ने जताया प्रधानमंत्री का आभार
मुंबई, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना से देश के नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ हो रहा है। लोगों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के माध्यम से सस्ती दवाएं मिल पा रही हैं। ग्राहकों ने इस योजना के लिए पीएम मोदी का आभार जताया है।