भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 7.4 प्रतिशत लोग अल्जाइमर से पीड़ित
नई दिल्ली, 24 सितंबर (आईएएनएस)। अल्जाइमर रोग, जिसे ‘डिमेंशिया’ के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी में व्यक्ति की एक उम्र के बाद याददाश्त में कमी होने लगती है। इस रोग से जूझ रहा मरीज अक्सर चीजें रखकर भूल जाता हैं। इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे दिमाग के सेल्स कम होने लगते हैं, इससे अल्जाइमर की समस्या होती है।