वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे: फेल्योर भी जरूरी, तभी आएगा जीत का मजा
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे पर इस साल की थीम ‘चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड’ रखी गई है। वर्तमान में तनाव भरे जीवन में लोग इसका शिकार हो रहे हैं। बड़ो से लेकर बच्चों की भी आए दिन सुसाइड की खबरें सुनने को मिल जाती है। नैरेटिव ऐसा जिसमें खाली सफलता और सिर्फ सफलता की ही बात न हो बल्कि बताया जाए कि असफलता भी आगे बढ़ने के लिए जरूरी है।