'भूमि', रियलमी ने टेक-आधारित शिक्षा और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए 80 हजार से अधिक युवाओं के जीवन को सशक्त बनाया
नई दिल्ली, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में काम करने वाले देश के अग्रणी गैर-लाभकारी संगठनों में से एक, 'भूमि' ने विभिन्न शैक्षणिक तथा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के जरिए अपने प्रभाव के विस्तार के लिए भारतीय युवा पीढ़ी के बीच सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन ब्रांड रियलमी के साथ करार किया है।