हार्ट के लिए खतरनाक हो सकता है क्रोनिक स्ट्रेस
नई दिल्ली, 30 सितंबर (आईएएनएस)। डिजिटल जमाने के इस दौर में लोग जितना आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से वे खुद को कई बीमारियों से घिरा पाते हैं। वर्तमान में बच्चों से लेकर कामकाजी लोगों तक और यहां तक कि गृहणियां भी अपने जीवन में किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहती हैं। कभी-कभी यह तनाव कम समय के लिए होता है, मगर अगर यह तनाव लंबे समय तक रहे तो यह क्रोनिक स्ट्रेस यानि गंभीर तनाव को कारण बन सकता है जो हार्ट के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है।